थाने में थर्र-थर्र कांप रहे थे बिहार पुलिस के जवान,गिरोह का सरगना अब भी शिकंजे से बाहर

 दरअसल यह है पूरा मामला

  कैमूर। बताया जा रहा है कि थाने में थर्र-थर्र बिहार पुलिस के जवान कांप रहे थे। इनके गिरोह का सरगना अब शिकंजे से बाहर है। दरअसल, चैनपुर थाने में बंदरों ने आतंक मचा रखा था। पुलिस वाले परेशान थे। कब किस जवान को काट ले, इसे लेकर थाने में तैनात पुलिस वाले सहमे रहते थे। बंदरों का ग्रुप ने थाने में अपना कब्जा जमा लिया था। दिन में तो फिर भी ठीक रहता था, मगर रात होते ही ये कमरे में कैद होने को मजबूर हो जाते थे। आखिरकार, पुलिस को वन विभाग की मदद लेनी पड़ी।
वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करके तीन बंदरों को पकड़ लिया। लेकिन बंदरों का सरदार अभी भी आजाद घूम रहा है। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। सभी बंदरों को कैमूर पहाड़ी के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
वन विभाग के फॉरेस्टर अविनाश कुमार ने बताया, ‘कई दिनों से चैनपुर थाना परिसर में बंदरों का आतंक था। सभी को परेशानी हो रही थी। बंदरों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम पिंजरा लेकर आई और तीन बंदरों को पकड़ा गया। अभी बंदरों के सरदार को नहीं पकड़ा पाया है। इसको लेकर वन विभाग लगातार रेस्क्यू कर रही है। सभी बंदरों को पकड़ लिया जाएगा। सभी को कैमूर पहाड़ी के डुमरकोन के जंगलों में छोड़ा जाएगा।’
चैनपुर थाने में लगभग 15 बंदरों का दल आ गया था। थाने में घुसते ही बंदर उछल-कूद करने लगे। पुलिस वालों की एक भी नहीं सुन रहे थे। परेशान होकर पुलिस वालों ने वन विभाग को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि सभी बंदरों को पकड़ कर ले जाया जाए। थाने में रहना मुश्किल कर रखा है। वन विभाग की टीम बंदरों के आतंक चैनपुर थाने के पुलिस वालों को निजात दिलाने की कोशिशों में जुटी है।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मुंबई। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने ‘मिसिंग लिंक’…

    Continue reading
    मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    मेरठ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस