मधेपुरा: फंदे से झूलती मिली बीपीएससी शिक्षिका की लाश

 नौकरी लगने के बाद आई थी अयोध्या से

 मधेपुरा। मधेपुरा में उत्तरप्रदेश की रहने वाली एक बीपीएससी शिक्षिका की फंदे से झूलती हुई लाश मिली है। उसकी पहचान उत्तरप्रदेश के अयोध्या जनपद के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत मबूसराय देहात के शिवनगर कॉलोनी निवासी रामखेलावन सिंह चौहान की बेटी अदिति सिंह चौहान (31) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, अदिति सिंह चौहान मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय टोका में सहायक शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। वह एक अन्य शिक्षिका के साथ टोका गांव में ही किराए के घर में अलग-अलग कमरे में रहती थी।
बुधवार को छुट्टी रहने के कारण किसी काम से उसकी रूममेट शिक्षिका मधेपुरा गई हुई थी। जब वह शाम में करीब पांच बजे वापस गई तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। बाहर से काफी आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि अंदर अदिति फंदे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी गम्हरिया थाने की पुलिस और अदिति के परिजनों को दी गई। अदिति के परिजन गुरुवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर अदिति के शव को नीचे उतारा गया।
शशिकांत चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम में उनको फोन से घटना की जानकारी मिली। आज सुबह लगभग 6.30 बजे वे लोग यहां पहुंचे। उनकी बहन ने सुसाइड क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। हम लोग उसको यहां भेजना नहीं चाहते थे, परंतु वो कहती थी कि हमें ऐसे बच्चों को पढ़ना है, जहां शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है। वह एक होनहार लड़की थी। मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका गांव में एक शिक्षिका के सुसाइड की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमरे से कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026