नेहरू और गांधी की गलती से भारत में हो रहे लव जिहाद?

 पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार उन्‍होंने साफ और स्पष्ट लफ्जों में अपनी बात कही है। उन्होंने कहा, हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान और मुसलमान के लिए पाकिस्तान देश बना था। यदि विभाजन के वक्त मुसलमान इस देश से चले जाते, तो भारत की बेटियों के साथ “लव जिहाद” नहीं होता। उन्होंने मुजफ्फरपुर में ये बात एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान खुले मंच से कही। उन्होंने भारत विभाजन को नेहरू और गांधी की गलती बताने की कोशिश की।
गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यदि भारत विभाजन के बाद हिंदुस्‍तान से सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता तो हिंदुओं के त्योहार पर पत्थर नहीं फेक जाते। गिरिराज सिंह ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जब भारत के लोग रामनवमी मनाते हैं तो उन पर पत्थरबाजी की जाती है।
महावीर जयंती पर पत्थरबाजी होती है और नवरात्रि के मौके पर भी माहौल को खराब करने की कोशिश की जाती है। गिरिराज सिंह मुजफ्फरपुर में गिरिराज सिंह फैन क्लब की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने अपनी बात कहते हुए कहा कि यदि पूर्वजों ने गलती नहीं की होती तो भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत पर खुशी मनाने वाले लोगों पर पत्थर नहीं फेंके जाते।
आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने गिरिराज सिंह के इस बयान को विवादित बताया है। उनका कहना है की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ खाई है। उन्होंने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा की ऐसी बातें उन्हें शोभा नहीं देती है। एजाज अहमद ने नसीहत देते हुए कहा कि उनका बयान समाज को विभाजित करने वाला है। एजाए अहमद ने कहा कि गिरिराज सिंह ना तो अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार हैं और ना अपने धर्म के प्रति ईमानदार है। आरजेडी प्रवक्ता ने गिरिराज सिंह के इस बयान को चर्चा में बने रहने के लिए दिया गया बयान बताया है।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि