रेलवे चलाएगी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस

छठ में दिल्ली से 11 घंटे में पटना

 पटना। बिहार की राजधानी पटना वासियों और आस-पास के जिलों के यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी खुशखबरी दी गई है। इस खुशखबरी से वो सारे यात्री खुश हो जाएंगे, जिन्हें ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। जो लोग छठ में घर आना चाहते हैं। उनके लिए ये ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है। सबसे पहले इसके बारे में आपको बताते हैं। सभी ट्रेनों में सीट फुल होने की सूचना के बाद भारतीय रेलवे की ओर से स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है।
वंदे भारत स्पेशल दिल्ली से 11 घंटे 35 मिनट में पटना पहुंचा देगी। इस ट्रेन में केवल बैठने की व्यवस्था होगी। ध्यान रहे कि सूचना ये मिली है कि दीपावली और छठ में पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना के बीच सभी ट्रेनों में सीट फुल है। कोई भी जगह नहीं बन रही है। ऐसे में रेलवे की ओर से पहली बार दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
ऐसा करने के बाद टिकट के लिए प्रयास कर रहे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरा, बक्सर जंक्शन पर रुकते हुए दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को ट्रायल को रूप में चलाने का पत्र रेलवे मंत्रालय ने जारी कर दिया है। ट्रेन 30 अक्टूबर और एक, तीन और छह नवंबर को दिल्ली से और 31 अक्टूबर के बाद 02,04 और 07 नवंबर को पटना से दिल्ली के लिए खुलेगी। इस बीच में ये आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और कानपुर में ठहरेगी।
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह करीब आठ बजकर 25 मिनट पर खुलेगी। कानपुर, प्रयागराज और डीडीयू, बक्सर और आरा ठहरते हुए आरा में शाम को सात बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद शाम आठ बजे पटना पहुंच जाएगी। यह ट्रेन पटना से अगले दिन सुबह साढ़े सात में खुलेगी और आरा आठ बजकर सात मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद दिल्ली शाम सात बजे पहुंच जाएगी।
ध्यान रहे कि ट्रेन का किराया ज्यादा होगा। दिल्ली से पटना तक बैठकर सफर करना होगा। किराया तेजस एक्सप्रेस में थर्ड एसी में सोकर सफर करने से ज्यादा चुकाना होगा। वंदे भारत स्पेशल में एसी चेयर कार कोच का किराया 2 हजार 575 रुपये होगा। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए आपको डबल के करीब चुकाने होंगे। उसके लिए चार हजार 655 रुपये देना होगा। इसमें चार नाश्ता और खाना भी शामिल होगा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!

    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    • By TN15
    • June 18, 2026
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच CM योगी करेंगे राम लला के दर्शन, डीएम ने चंपत राय से कहा- दूरी बनाएं

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले