पवित्र मन से की गई उपासना से शीघ्र प्रसन्न होते हैं भगवान गणपति

अनुज कुमार शर्मा

नजीबाबाद। गणपति महोत्सव के सातवें दिन की संध्या के पूजन के मुख्य जजमान सर्वेश कुमार ज्वेलर्स, श्रीमती बिंदु सराफ ज्वेलर्स और आठवें दिन सुबह के मुख्य जजमान रवि अग्रवाल खाद वाले को एवं उनके परिवार जनों को पंडित जितेंद्र डबराल में पंडित संजय डबराल ने पूरे विधि विधान से स्थापित गणपति जी की पूजा अर्चना कराकर गणपति बप्पा को भोग लगाया l
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए जिन्हें संबोधित करते हुए पंडित संजय डबराल ने भगवान गणपति के अनेक रूपों की चर्चा की और कहा कि श्री गणेश अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं वह अपने भक्तजनों को कभी निराश नहीं करते l उनके आशीर्वाद से रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है तथा बुद्धि का विकास होता है l
भगवान गणपति की आराधना से सभी कार्य केवल सफलतापूर्वक की संपन्न नहीं होते अपितु सभी कार्य स्वयं ही सध जाते हैं l
इसी अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए पंडित जितेंद्र डबराल ने कहा कि भगवान गणेश जी को दूब घास, मोदक,लाल फूल,सिंदूर और शमी के पत्र चढ़ाने से वे अत्यधिक प्रसन्न होते हैं l
बुधवार के दिन इनका विशेष पूजन किया जाता है इस दिन उन्हें घी गुड़ का भोग लगाने और गणेश मंत्र का जाप करने से भी वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं l सर्व कार्य सिद्धि के लिए भगवान गणेश की प्रार्थना सर्वप्रथम करनी चाहिए l
भगवान गणेश समस्त बढ़ाओ को दूर कर सफलता दिन दिलाने में सर्वोपरि हैं l
“वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि संप्रभ:
इस मंत्र का जाप करने से सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण हो जाते हैं l इसके अतिरिक्त लक्ष्मी जी ने उन्हें समृद्धि के स्वामी होने का वरदान दिया है इसलिए सुख शांति समृद्धि की कामना के लिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना का विधान है l
दोनों विद्वान पंडितों ने मुख्य जजमानों के हाथों से स्थापित गणपति को मोदक का भोग लगवाया और सभी उपस्थित भक्तों को चरणामृत फल और अन्य मिष्ठानों का प्रसाद वितरित किया l
इस अवसर पर श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति के संरक्षक चौधरी कुलबीर सिंह, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, विवेक अग्रवाल राज ज्वैलर्स, राकेश गोयल, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल राजू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार गोयल, संदीप तायल, रचित अग्रवाल, मंत्री रविंद्र चौहान, प्रचार मंत्री डॉ एस के जौहर, उप मंत्री डॉ राहुल वर्मा, आलोक अग्रवाल, राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष विनय कौशिक, प्रबंधक डॉक्टर राजीव अरोड़ा, मटकी प्रभारी शैलेंद्र चौधरी एडवोकेट, राजन टंडन गोल्डी, दीपक भारद्वाज, एसपी मित्तल, नवनीत वर्मा, शिवांशु तायल, अभिषेक कौशिक, नीतीश सिंघल, राजेश तागरा, अमित पाटिल और पंकज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ll

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए