जिला संकट समूह की बैठक का आयोजन किया गया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विद्युत सभागार में आज दोपहर 12:30 बजे जिला संकट समूह की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनय कुमार सिंह, सहायक निदेशक कारखाना सुरेंद्र बहादुर, भारत पैट्रोलियम प्रबंधक राकेश कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कारखानेदार आदि मौजूद थे।
बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने सहायक निदेशक कारखाना को निर्देशित किया कि आगामी 19 सितंबर को प्रस्तावित मॉक ड्रिल कार्यक्रम को पूरी तैयारी के साथ विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने फायर प्रोटेक्शन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में अग्निशमन वाहनों की अपेक्षित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनकी ओर से मुख्यालय को पत्र प्रेषित कराएं। उन्होंने दमकल विभाग द्वारा फायर स्टेशन दमकल वाहन एवं उपकरण की स्थिति चिकित्सा विभाग द्वारा अस्पताल, एंबुलेंस, एंटीडोट एवं दवाईयों की उपलब्धता, पुलिस विभाग द्वारा कानूनी व्यवस्था यातायात निरंतर प्रभावित क्षेत्रों से निकासी एवं सुरक्षा परिवहन विभाग द्वारा पथ कालीन वाहनों एवं वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राहत शिविर भजन पेयजल एवं पुनर्वास की व्यवस्था राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण राहत वितरण एवं क्षति आकलन तथा कृषि विभाग द्वारा रसायनों से प्रभावित कृषि भूमि एवं मृदा की गुणवत्ता का आकलन एवं सुधार आत्मक उपाय के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपातकालीन स्थिति में अपने विभागीय दायित्वों को पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर प्रबंधक, भारत पैट्रोलियम द्वारा पीपीटी के माध्यम से केमिकल एक्सीडेंट के अंतर्गत इमरजेंसी प्लानिंग, क्रियान्वयन एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा इसी वर्ष माह मई, 2025 में की गई वाली मॉक ड्रिल का प्रदर्शन पीपीटी के माध्यम से किया गया।

  • Related Posts

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की लगातार मांग और…

    Continue reading
    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    नोएडा। नयाबास सेक्टर 15 नोएडा के सरकारी स्कूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!