दिल्ली मेट्रो के बाहर लंबी कतारें, यात्रियों के सफर में नए नियम

नई दिल्ली (द न्यूज़ 15)| दिल्ली में बढ़ते कोरोना के बाद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए सख्त निर्देश तय किये गए हैं। दिल्ली मेट्रो की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, अब 50 फीसदी क्षमता के साथ ही यात्री सफर कर सकेंगे। इस फैसले के बाद पिछली बार की तरह मेट्रो के बाहर लंबी कतारें लग सकती हैं। वहीं दिल्ली से नोएडा सफर करने वालों को अब और परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिसको देखते हुए प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू व अन्य पाबंदियां लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने भी कोरोना गाइडलाइंस जारी की हैं।

दिल्ली मेट्रो में अब यात्रीयों को खड़े होने की इजाजत नहीं होगी, वहीं मेट्रो के अंदर भीड़ पर काबू पाया जा सके इसके लिए दिल्ली मेट्रो के गेट भी सीमित संख्या में ही खुलेंगे। यानी अब मेट्रो के सभी 714 गेटों में से 444 गेट ही यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले ही लागू हो गया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में येलो अलर्ट घोषित किया गया।

Related Posts

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
  • TN15TN15
  • October 17, 2026

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

Continue reading
CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

Continue reading

One thought on “दिल्ली मेट्रो के बाहर लंबी कतारें, यात्रियों के सफर में नए नियम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

  • By TN15
  • October 17, 2026
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…