Lok Sabha Security Breach: बाल नोंचे, थप्पड़ बरसाए… सांसदों ने संसद में धुआं-धुआं करने वाले को जमकर धुना

Lok Sabha Security Breach: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार (13 दिसंबर) को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. लोकसभा में दो शख्स दर्शक दीर्घा से कूदकर फ्लोर पर आ गए. उन्होंने स्मोक कलर जलाकर संसद में धुआं कर दिया. कुछ ही देर में दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया. इस दौरान कुछ सांसदों ने उन्हें जमकर पीटा.

सांसदों ने लखनऊ के रहने वाले हमलावर सागर को उसके बालों से पकड़ खींचा. इसके बाद कई सांसदों ने मिलकर उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. इस दौरान वहां सुरक्षा गार्ड नहीं पहुंच पाए थे.

जब लोकसभा में अचानक भागने लगे सांसद

स्मोक कलर के जलते ही लोकसभा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सांसद भागते हुए नजर आए. जैसे ही लोकसभा में घुसे दोनों हमलावरों ने स्मोक कलर जलाया, सुरक्षा गार्डों ने एक शख्स को पकड़ लिया. वहीं, एक अन्य शख्स को एक कांग्रेस सांसद ने पकड़ा.

कांग्रेस सांसद ने बताया आंखों देखा हाल

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना का आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि जब वो कूदे, हम आगे बैठे हुए थे. शून्य काल अंतिम चरण में था. थोड़ा हल्ला-गुल्ला हुआ तो हमने ध्यान दिया. जो पहले कूदा और फिर दूसरा कूदा, जो पहले कूदा वो स्पीकर की तरफ बढ़ रहा था और हल्ला-गुल्ला कर रहा था और फिर उसने जूता उतारना शुरू किया. जूते में कोई चीज थी, जिसे उसने निकाला और फिर पकड़ा गया. फिर हमने सोचा कि दूसरे को पकड़ते हैं तो हम वहां गए तो उसके हाथ में स्प्रे था.

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे