Lok Sabha Elections : हिन्द मजदूर सभा और समाजवादी समागम ने इंडिया गठबंधन को दिया समर्थन 

नई दिल्ली। हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड सरदार हरभजन सिंह सिद्दू ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेठी के कार्यालय के सभागार में, हिन्द मजदूर सभा और समाजवादी समागम के संयुक्त रूप से INDIA_गठबंधन के, दिल्ली में चुनाव लड़ रहे  सातों प्रत्याशियों के लिए दिए समर्थन के कार्येक्रम को आयोजित किया।


कार्येक्रम की अध्यक्षता का दायित्व, “समाजवादी समागम के अध्यक्षीय मंडल के वरिष्ठम सदस्य व नेता तथा दिल्ली सरकार में रहे पूर्व सचेतक, प्रोफ़ेसर राजकुमार जैन ने निभाया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वेंद्र यादव समेत राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया  ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराइ। कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड सरदार हरभजन सिंह सिद्दू का रहा। उद्घाटन भाषण वरिष्ठ समाजवादी और समागम के अध्यक्षीय मंडल के सदस्य विजय प्रताप का रहा। समागम के अध्यक्षीय मंडल के वरिष्ठ नेता प्रो आनंद कुमार जी ने भी अपने सम्बोधन में फासीवादी ताक़त को उखाड़ फेंकने की अपील की। कार्येक्रम का आकर्षण दिल्ली में कार्येरत 10 मजदूर संगठनो की भारी उपस्थिति जिसमे डी.टी.सी मजदूर यूनियन, होटल्स मजदूर, दिल्ली उद्योग से जुड़े मजदूर, रेलवे मजदूर, रेहड़ी पटरी मजदूर, आदि इत्यादि अनेक मजदूर संगठन सहित समाजवादी समागम के तमाम सक्रिय सदस्य की भागेदारी रही !

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी ने आयोजकों को हार्दिक रूप से धन्यवाद देते हुए, अपने-अपने सम्बोधन में नरेंद्र मोदी सरकार के ख़िलाफ़ क्यों मतदान कर, ऐसी झूठी और मक्कार सरकार को हराने की जरुरत है। उन सभी जनविरोधी नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रकाश डाला तथा बारीकी से जनहित हेतू कांग्रेस के घोषणा पत्र से अवगत कराते हुए आम जन जीवन की मूल-भूत बुनयादी जरूरतों का जिक्र किया..कॉमरेड सरदार हरभजन सिंह जी, ने मजदूरों के पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं जो मजदूरों के जीवन पर नकरात्मक प्रभाव डाले हुए है, उन्हें कांग्रेस नेताओं को चिन्हित करवाते हुए मांग करते हुए कहा की केंद्र की नई सरकार में इन मांगों को पूरा करना होगा..जिसपर खासतौर पर नोट किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में  प्रोफ० राजकुमार जैन जी ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के उदय तथा समाजवादी विचारधारा के उन आदर्शों को पटल पर रखते हुए वैचारिक मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि कई दशकों बाद फिर वह समय आ गया है कि राष्ट्र पर बढ़ते खतरे को समझते हुए। हमें अन्य वैचारिक मतभेदों को भूलाकर और एकजुट होकर ही, फासीवादी सांप्रदायिक ताक़त से लड़ा जा सकता है..सभागार में उपस्थित सभी लोगों से भाजपा के खिलाफ वोट करने के साथ हाथ उठाकर संकल्प करवाया गया..चुनाव में सक्रियता से अपनी अपनी भूमिका निभाने वाले साथी श्री महेंद्र शर्मा जी, पार्षद श्रीमति सुनीता राकेश कुमार जी, प्रोफ० शशिशेखर जी, डॉ अनिल ठाकुर जी, पूर्व पार्षद श्री राकेश कुमार जी, श्रीमति रोजी जी, श्री सफ़ी देहलवी जी, श्री शाहिद गंगोई जी, श्री अभय सिन्हा जी, श्री अमर सिंह अमर जी, श्रीमति मंजू आहलुवालिया जी, श्री संत कुमार जी और संजय कनौजिया सहित अन्य साथीगण शामिलरहे। .

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस