पीएम मोदी का बिहार पर विशेष फोकस

20 को पटना में रात्रि विश्राम और 21 को सिवान और पूर्वी चंपारण में करेंगे रैली

दीपक कुमार तिवारी

पटना। पांचवें चरण के प्रचार का शोर अब थम चुका है। 20 मई को मतदान होना है। पांचवें चरण का प्रचार खत्म होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियां छठे चरण के प्रचार में लग गईं हैं। छठे चरण के प्रचार के लिए महज तीन ही दिन बचेंगे। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों अपनी पूरी ताकत झोंकने में जुट गई है। इस बार सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। छठे चरण के मतदान के दौरान 7 सीटों पर मतदान होंगे। अब तक अधिकतम 5 सीट पर ही मतदान हुए थे। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनावी प्रचार की चुनौती बड़ी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी छठे चरण के चुनाव प्रचार में लग गए हैं। इसी चरण में रविवार उनकी तीन रैलियां हुई। छठे चरण का मतदान 25 में को होना है। यानी ठीक पांचवे दिन बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली गोपालगंज और सिवान में मतदान होना है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज के कुचायकोट वैशाली के गैरल और सिवान के पक्ष रखी में चुनावी सभा किया।

इन सीटों पर गोपालगंज में जदयू के उम्मीदवार आलोक सुमन को चुनावी मैदान में उतर गया है। वही सिवान में जदयू की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी को टिकट दिया गया है। इस बार जेडीयू की कविता सिंह का टिकट काट दिया गया है। इधर वैशाली की सीट पर वह लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास की प्रत्याशी वीणा देवी के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आए।

बिहार में जहां छठे चरण के चुनावी प्रचार के लिए राजनीतिक पार्टियों पर भी भारी दबाव है। बिहार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बार काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। लिहाजा हर सीट पर उनकी निगाह बनी हुई है। चार दिनों के भीतर सात लोकसभा सीटों पर चुनावी प्रचार करना राजनीतिक पार्टियों के लिए भी चुनौती है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 20 और 21 मई को बिहार के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और उसके बाद 21 मई को धुआंधार प्रचार करेंगे। पीएम मोदी 21 को बिहार में दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे।

  • Related Posts

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading
     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’