UP में BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, वरुण, मेनका गांधी और अजय मिश्र टेनी का नाम नहीं

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वरुण गांधी, मेनका गांधी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को शामिल नहीं किया गया है।
वरुण गांधी बीते कुछ समय से लगातार नरेंद्र मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरते रहे हैं, इस निर्णय को उसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा सकता है। कुछ महीने पहले भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में से भी वरुण गांधी और मेनका गांधी को बाहर कर दिया था। वरुण गांधी कई मौकों पर अपने ट्वीट के जरिए किसानों के पक्ष में बोल चुके हैं, वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे पर किसानों को कुचलने के आरोपों पर भी गांधी ने जांच की मांग की थी।
ज्ञात हो कि वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद हैं। हाल ही में वरुण गांधी ने कहा था, ‘मैं निजी लाभ-हानि की दृष्टि से राजनीति नहीं करता. जनहित में बोलने से मुझे कौन रोकेगा।  पिछले महीने एक ट्वीट कर उन्होंने कहा था, ‘रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना– यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।
वहीं अजय मिश्र टेनी को भी स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया गया है। उनके बेटे पर लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपों के बाद उनके इस्तीफे की मांग की गई थी, लेकिन उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. लेकिन भाजपा ने उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रखने का फैसला किया है। हालांकि भाजपा ने अभी सिर्फ पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं, जो कि 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक चलेंगे।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!