शराबबंदी कराएगी तेजस्वी यादव का नुकसान!

 बिहार चुनाव से पहले किसने की ‘भविष्यवाणी’

 पटना/नई दिल्ली। बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधे जाने के बाद जनता दल (यूनाईटेड) ने बृहस्पतिवार को पलटवार किया और कहा कि राज्य की तस्वीर बदलने वाली इस नीति के खिलाफ बोलना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मजबूरी है क्योंकि उन्हें शराब बनाने वाली कंपनियों से चंदा लेना होता है। जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ‘भाषा’ से बातचीत में यह भी कहा कि तेजस्वी यादव अगर शराबबंदी के खिलाफ हैं तो उन्हें आगामी चुनावों में होने वाले नुकसान को लेकर तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘शराबबंदी के खिलाफ तेजस्वी यादव का जहर उगलता अस्वाभाविक नहीं है। जिन शराब बनाने वाली कंपनियों से वह चंदा लेते हैं, उनकी खुशी के लिए उन्हें कुछ तो बोलना ही है।’ राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया कि शराबबंदी ने न सिर्फ बिहार को बदला है बल्कि यहां के गांवों की तस्वीर भी बदल डाली है।
राजद ने इससे पहले शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया और जेडीयू (जद-यू) का अर्थ ‘जहां दारू अनलिमिटेड’ बताया। तेजस्वी यादव ने इस पोस्ट को ‘रिपोस्ट’ किया। इसमें लिखा गया, ‘जे यानी जहां, डी यानी दारू और यू से अनलिमिटेड।’
राजद ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से लोगों की मौत के लिए मुख्यमंत्री कुमार और उनकी पार्टी को जिम्मेवार ठहराया। बिहार में पिछले सप्ताह सिवान, सारण और गोपालगंज जिलों में जहरीली शराब पीने से 37 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। नीतीश कुमार नीत बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

  • Related Posts

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ और उद्धव ठाकरे गुट…

    Continue reading
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक