पूर्व छात्रा को किया गया सम्मानित 

जितेंद्र कुमार, बिट्टू
पश्चिम चम्पारण। चनपटिया आदर्श कन्या उच्च विद्यालय परिसर में एक सादे समारोह में इसी विधालय की छात्रा रही गरिमा कुमारी को यू जी सी नेट क्वालीफाई करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया, गरिमा कुमारी साठी थाना क्षेत्र के लक्षनौता निवासी बलिराम तिवारी एवं संध्या देवी की पुत्री है, जो 2010 से 2016 तक इस विधालय की छात्रा रही विधालय के संस्थापक सह प्राचार्य ओम प्रकाश क्रांति ने बताया कि गरिमा शुरू से ही शालीन एवं संस्कार युक्त छात्रा रही, विधालय के अनुशासन का पालने करने में अव्वल रही, आज हमारे विधालय के साथ साथ अपने परिवार एवं माता पिता के मान सम्मान को गरिमा ने बढाने काम किया है, विधालय के निदेशक अमृतमा प्रकाश ने बताया कि गरिमा पढने में तेज तो थी ही अंग्रेजी या हिन्दी में उसका राईटिंग काफी सुन्दर एवं साफ था, हसमुख गरिमा आज अपनी सफलता से हम सब को गौरान्वित किया है। इस सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि चनपटिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, समाज सेवी नेहाल अहमद ने गरिमा को उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना किए
गरिमा तथा उसके पिता बलिराम तिवारी जो नरकटियागंज चीनी मिल के कर्मचारी हैं दोनों को विधालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने फूल माला से लाद दिया, विधालय की बच्चियों ने भी अपनी बड़ी बहन का भरपूर स्वागत किया तथा गरिमा के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विधालय के शिक्षक मिन्टू, बीरेंद्र चतुर्वेदी, सरिता, लेखनी, रंजीता, नन्दन, निधि, ऋचा, के साथ साथ छात्रा साक्षी, दीक्षा, सुन्दरम, निभा, लूसी, चांदनी, सोनाली, रानी, डिम्पी,आदि उपस्थित रहें। गरिमा हिन्दी बिषय में नेट क्वालीफाई की है, यह हमारे लिए गौरव और हमारी मातृभाषा का सम्मान है, हम गरिमा के उज्जवल भविष्य की कामना करते है सम्मान समारोह में उक्त बातें चिकित्सक डाक्टर अर्जुन ने कहा, वही सेवा निवृत शिक्षक रामजी प्रसाद कुशवाहा, वार्ड पार्षद राजू लुईस, रामबाबू तिवारी, मसलुदिन अंसारी, वतन केशरी, मैनुदीन, डाक्टर संतोष कुमार, ने भी गरिमा की सफलता पर शुभकामना एवं आशीर्वाद देकर हौसला बढाने का काम किया।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं