हैवानियत की हदें पार : कील से निकाली गई आंख, चेहरे पर सिगरेट के दाग, गर्दन पर जूते के निशान, कानपुर में 10 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी, नग्‍न मिला शव

कानपुर आउटर के नर्वल इलाके में एक 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खेत से मिली लाश के चेहरे पर सिगरेट से जलाने के निशान के अलावा गर्दन पर जूतों के निशान थे। साथ ही उसके आंखों में कील भी पाई गई थी

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर आउटर के नर्वल इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नर्वल इलाके के सकट बेहटा गांव के एक राजमिस्त्री परिवार का 10 वर्षीय बच्चा दो दिन पहले गायब हो गया था। इसके बाद जब मंगलवार को उसी लापता बच्चे की लाश गांव के पास खेत से बरामद की गई तो इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में बच्चे के साथ दरिंदगी की सारी सीमाओं को लांघ दिया गया। बच्चे के साथ हुई हैवानियत को देख सुनकर पुलिस सहित इलाके के लोग भी सन्न हैं। पुलिस के मुताबिक, हत्या करने वाले ने बच्चे को भीषण प्रताड़ना दी है। घटना के दौरान बच्चे के नग्न शव के गले में जूते के निशान मिले हैं, चेहरे को सिगरेट से जलाया गया है और कील से आंख भी फोड़ दी गई है। घटनास्थल पर कील मिलने से आशंका जताई जा रही है कि बरामद कील से ही आंखों को नुकसान पहुंचाया गया होगा।
घटनास्थल पर बच्चे के शव के साथ फारेंसिक टीम ने खून से सना डंडा, कील, अधजली सिगरेट, दो प्लास्टिक के गिलास और दारू की बोतल भी बरामद की है। माना जा रहा है कि इस हत्या में दो लोग शामिल रहे होंगे। साथ ही बच्चे को मारने के दौरान हत्यारों ने उसे घसीटा भी होगा क्योंकि शव का पिछला हिस्सा काला पड़ गया था। वहीं पुलिस का मानना है कि बच्चे के गर्दन पर लात रखकर गला घोंटा गया है।
कानपुर आउटर एसपी अजीत के. सिन्हा ने माना कि उक्त मामले में जिस घिनौने तरीके से हैवानियत को अंजाम दिया गया है, उससे पता चलता है कि हत्यारे किस मानसिकता के रहे होंगे। हालांकि, हत्या के कारण के बारे में हत्यारों के गिरफ्त में आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित कर दी गई हैं। वहीं, कानपुर आउटर एसपी अजीत सिन्हा ने बताया कि इस घटना में जिन भी पुलिस कर्मियों ने हीला-हवाली दिखाई है, उन्हें भी दंडित किया जाएगा। एसपी के मुताबिक, परिजन बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने सम्बंधित चौकी व थाने गए थे लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई न कर अगले दिन आने को कहा था।
नर्वल में हुई इस हत्या मामले में बच्चे के साथ कुकर्म व तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई गई। जिसपर एसपी आउटर ने कहा है कि बच्चे की हत्या मामले में जांच की जा रही है, साथ ही पोस्टमॉर्टम में जो भी बात सामने निकलकर आएगी उसके अनुसार मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बता दें कि, कानपुर आउटर के नर्वल थाना क्षेत्र के सकट बेहटा गांव में रहने वाले महेंद्र कोरी राज मिस्त्री की दस संताने हैं। इनमें से आठवें नंबर का बेटा जो कि कक्षा-5 में पढ़ता था; वह गायब हो गया था। जिसके बाद मंगलवार को उसका नग्न शव गांव के ही एक सरसों के खेत में पाया गया था।

Related Posts

‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?
  • TN15TN15
  • November 23, 2026

आईआईटी कानपुर (IITK) द्वारा अपनी एक महिला संकाय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

  • By TN15
  • November 25, 2026
कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

  • By TN15
  • November 25, 2026
यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

  • By TN15
  • November 24, 2026
25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

  • By TN15
  • November 24, 2026
‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

  • By TN15
  • November 24, 2026
26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!