दिल्ली : मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी संग सिक्योरिटी गार्ड ने की हैवानियत, गर्भवती होने पर खुला राज

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के गर्भवती होने पर इस अपराध का खुलासा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि फोस्टर केयर सेंटर ‘उद्यान केयर ‘के वरिष्ठ प्रबंधक ने सोमवार को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सेंटर में रहने वाली एक लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा कि उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने लड़की के गर्भवती होने की बात कही। पुलिस ने कहा कि प्रबंधक के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि इस केयर सेंटर के सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया था।
डीसीपी ने कहा कि इसके बाद वसंत कुंज दक्षिण पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

नेपाल में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत की बढ़ी टेंशन – हिमालय में 200 झीलों से खतरा
  • TN15TN15
  • August 29, 2026

 नई दिल्ली। बुधवार को नेपाल में ग्लेशियल लेक…

Continue reading
  किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव
  • TN15TN15
  • August 27, 2026

जैतपुर। किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 ए मेरे प्यारे बामन ..

  • By TN15
  • August 29, 2026
 ए मेरे प्यारे बामन ..

नेपाल में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत की बढ़ी टेंशन – हिमालय में 200 झीलों से खतरा

  • By TN15
  • August 29, 2026
नेपाल में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत की बढ़ी टेंशन – हिमालय में 200 झीलों से खतरा

भारत में हिरासत में मौतें: कारण, परिस्थितियाँ और पुलिस तथा जेल सुधार की अनिवार्यता

  • By TN15
  • August 29, 2026
भारत में हिरासत में मौतें: कारण, परिस्थितियाँ और पुलिस तथा जेल सुधार की अनिवार्यता

मेरी बड़ी बहन …

  • By TN15
  • August 28, 2026
मेरी बड़ी बहन …

सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

  • By TN15
  • August 28, 2026
सत्ता से बेदखल न हुए मोदी और अमित शाह तो देश को बचाना भी हो जाएगा मुश्किल!

अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा

  • By TN15
  • August 28, 2026
अफरीदी ने आमिर को लगाया थप्पड़, ऐसे हुआ था पाकिस्तान के स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा