पूसा में बड़े पैमाने पर सेल टैक्स की चोरी

समस्तीपुर पूसा । मामला पूसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों एवं बड़े बड़े व्यवसायियों से जुड़ा हुआ है। इनकम टैक्स एवं सेल टैक्स की चोरी मानों बिहार ही नहीं देश स्तर पर कमोबेश टैक्स चोरी का मामला आता ही रहता है। बात वैनी बाजार के दुकानदारों से जुड़ी हुई है। यहां सब जुबानी भरोसे पर चलता है। पैसा दीजिए सामान लीजिए, कैश मेमो हम लोग नहीं देते। ये कथन है जिले के खुदीराम बोस पूसा बाजार स्थित नवरंग हैण्डलुम रेडीमेड स्टोर्स के प्रोपराइटर शिवेश चौधरी का। ग्राहक दुकानदार के बीच इस बहस में यह रहस्य उजागर हुआ कि इस बाजार में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खेल चल रहा है। दरअसल बुधवार को उक्त दुकान नवरंग रेडीमेड स्टोर्स में कैश मेमो को लेकर एक ग्राहक और दुकानदार में बहस हो गई। मामला महज 290 रुपए का था। उक्त ग्राहक ने 220 रुपये का सामान लौटा कर 290 रुपये का कपड़ा लिया था। दाम कुछ कम करने और रसीद देने की बात पर दुकानदार श्री चौधरी ने कहा यहां कम तो होता है नहीं, और रहा बात कैशमेमों का तो 290 क्या 29000 के खरीददारी पर भी कोई कैश मेमो नहीं देता, सामान लेना है तो पैसा दीजिए सामान लीजिये वरना जाइये। वहीं दुकान के एक कर्मी ने बताया कि कभी जरूरत ही नहीं पड़ी इसलिए कैश मेमो हम नहीं देते। वहीं जानकार सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दुकानदार ही प्रत्येक खरीद पर ग्राहक को रशीद देते है उसपर भी जीएसटी दर्ज नहीं होता। अधिकांश व्यवसायी फर्जी नाम से प्रतिदिन कुछ कैशमेमो काट कर जी एसटी की औपचारिकता पूरी कर लेते हैं।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    • By TN15
    • August 19, 2026
    NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़ा घोटाला, किसानों का हक मारकर बीमा कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा 

    स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों के साथ किसान संगठन