महाराष्ट्र सहित देश के कई शहरों में भाषा विवाद चरम सीमा पर

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। अजीब विडंबना है कि इन दिनों जब महाराष्ट्र सहित देश के कई शहरों में भाषा विवाद चरम सीमा पर है तो ऐसे में विश्व विख्यात कवि संत तुकाराम की जीवनी पर फिल्म संत तुकाराम हिंदी में बनाई गई ,और फिल्म के यंग निर्देशक आदित्य ओम ने अपनी इस बायोपिक फिल्म को महाराष्ट्र के सभी शहरों में यह फिल्म सिर्फ हिंदी में 18 जुलाई को रिलीज होगी।
नई दिल्ली के बिग ओडियन मल्टीप्लेक्स में अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने आए आदित्य ओम आए , इस ख़ास मौके पर अनेक रंगकर्मी , साहित्यकार , लेखक, और वरिष्ठ पत्रकार , उच्च अधिकारी भी फिल्म की लीड जोड़ी मराठी फिल्मों के सुपर स्टार सुबोध भावे और एक्ट्रेस शीना चौहान , शिवा सूर्यवंशी, शीशर शर्मा , विख्यात रंगकर्मी अरविंद गौड़ आदि भी निर्देशक आदित्य की इस फिल्म को प्रमोट करने की मुहिम में शामिल हुए।

इस फिल्म के युवा निर्देशक , लेखक आदित्य ओम ने यहां मौजूद मीडिया के सवालों की बौछार के बीच बताया 17 वी सदी के संत, समाज सुधारक संत तुकाराम पर फिल्म बनाने का जुनून मैंने अपने अंदर बरसो से समा रखा था, कई वर्ष की शोध और अनेक मराठी लेखकों से मिलने और संत तुकाराम पर बनी पुरानी फिल्मों से प्रेरणा लेकर मैने इस प्रोजेक्ट पर जब काम पर शुरू किया तो मुझे धमकियां तक मिली लेकिन मैंने हार नहीं मानी और जब मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सुबोध भावे ने इस फिल्म में संत तुकाराम के लीड किरदार निभाने के लिए हामी भर दी तो मेरी एनर्जी कई गुना बढ़ गई।

फिल्म के लीड किरदार सुबोध भावे जो मराठी की 90 से ज्यादा फिल्में कर चुके है और इन फिल्मों में से कई फिल्मों बायोपिक है यह सभी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही, सुबोध भावे ने मीडिया कर्मियों को बताया इस किरदार के लिए मैने बहुत होम वर्क किया संत तुकाराम जी के जीवन से जुड़े कई ग्रन्थ पढ़े इस किरदार को जीवंत करने के लिए मैं संत तुकाराम के अनेकों भक्तों तक से मिला। भावे कहते है एक मराठी संत पर बनी यह फिल्म भाषा के नाम पर विवादों को जन्म देने और भाषा पर राजनीति करने वालो के नाम पर तमाचा है ,विख्यात मराठी संत पर फिल्म को मराठी की बजाय हिंदी में बनाया जाना साबित करता है कोई भी भाषा हमे टकराव नहीं प्रेम का संदेश बताती है।

फिल्म की लीड एक्ट्रेस शीना चौहान ने कहा मैं खुशकिस्मत हु कि करियर के शुरुआती दौर में मुझे मराठी फिल्मों के लीजेंड स्टार सुबोध जी के साथ लीड रोल करने का मौका मिला जबकि मैंने अब तक सिर्फ 9 फिल्में ही की हैं। शीना ने बताया फिल्म की शूटिंग कोल्हापुर के एक गांव में हुई और शूटिंग के दौरान सुबोध भावे जी ने निर्देशक आदित्य के साथ फिल्म की पूरी यूनिट को मराठी फूड एंजॉय कराया।

इस अवसर पर फिल्म के अन्य कलाकारों ने अपने किरदार और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया। निर्देशक आदित्य ओम ने बताया टीवी सीरियल रामायण के राम अरुण गोविल फिल्म में प्रभु विठ्ठल के किरदार में है, आदित्य के अनुसार अरुण गोविल जी का किरदार इस फिल्म की स्टोरी का टर्निंग पॉइंट है।

पुरषोत्तम फिल्म्स और curzon फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म भाषा साबित करती है कि भाषा किसी विवाद को जन्म नहीं देती बल्कि आपसी प्रेम का संदेश देती है।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील