मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

पूसा ।संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र के चकले वैनी,धोबगामा, मोरसंड एवं चंदौली पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष के रास्ते शहीद हुए मजदूरों की याद में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद इन चारों पंचायतों में भाकपा-माले की कुल नौ शाखाओं का पुनर्गठन किया गया। चकले वैनी में अध्यक्षता पंचायत सचिव राजाराम सिंह,धोबगामा में उषा देवी, मोरसंड में रामविलास पासवान, चंदौली में निरसन सिंह ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।

संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि समस्तीपुर जिले से मज़दूरों के पलायन के लिए सरकार जिम्मेदार है। जिले के अधिकांश मजदूर अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने को विवश है। मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या स्थानीय स्तर पर रोजगार का नहीं मिलना है।
उन्होंने आगे कहा है कि मजदूर दिवस उन लोगों का दिन है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों से ज्यादा प्राइवेट कंपनियों के लिए फिक्रमंद है। देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत होने बावजूद मजदूरों को बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रखा गया है। 17 मई को मोरसंड पंचायत भवन का घेराव करने की घोषणा की गई।
मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, बिराजी दास, सेवक पासवान, बिजली ठाकुर,राजेश कुमार,अजय कुमार, सतीश कुमार सिंह, रामसदन पासवान, सुदामा देवी, राजकुमारी देवी, मो. याकुब, अनीता देवी,उर्मिला देवी, अंजु देवी, राधा देवी, पूनम देवी, नगिना देवी, सूरज पासवान, नारायण पासवान, गनौर पासवान, बिरजू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, राधा देवी आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!