Kumbh 2027: मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखी चिट्ठी, कहा- आपका स्वागत है

उत्तराखंड में साल 2027 में आयोजित होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को एक औपचारिक चिट्ठी भेजकर कुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। यह चिट्ठी न केवल एक निमंत्रण है, बल्कि इसमें उत्तराखंड की धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विरासत की झलक भी दिखाई देती है।

 

हरिद्वार कुंभ 2027 में करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान और दर्शन के पहुंचेंगे श्रद्धालु

 

मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए इस चिट्ठी में लिखा गया है कि यहां की पवित्र धरती और जनमानस संत-महात्माओं के चरणों में नमन करता है। बदरीनाथ धाम और ज्योतिर्मठ की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने चिट्ठी में आगामी हरिद्वार कुंभ 2027 को एक अत्यंत महत्वपूर्ण और भव्य आयोजन बताया। उन्होंने लिखा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का विराट उत्सव है. इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान और संत-महात्माओं के दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे।
 

चिट्ठी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन को बताया महत्वपूर्ण

 

मुख्यमंत्री धामी ने अपने चिट्ठी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति मात्र से यह आयोजन और अधिक दिव्य एवं सफल बनेगा। उन्होंने लिखा कि स्वामी जी का आशीर्वाद लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा, आस्था और धर्म के प्रति निष्ठा का संचार करेगा।

इसके साथ ही चिट्ठी में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्वामी जी का पावन सान्निध्य पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने इसे उत्तराखंड के लिए सौभाग्य और पुण्य का विषय बताते हुए विनम्र आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कुंभ महापर्व को सफल बनाए।

 

कुंभ 2027 को भव्य बनाने के लिए संत समाज का सहयोग अहम

 

इस चिट्ठी के जरिए राज्य सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कुंभ 2027 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए संत समाज का सहयोग और मार्गदर्शन अहम है. गौरतलब है कि हरिद्वार कुंभ दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं. ऐसे में संतों और धर्माचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. मुख्यमंत्री की यह चिट्ठी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

  • Related Posts

    कमिश्नरी रीवा में सोनम वांगचुक के अलोकतांत्रिक हिरासत के विरोध में धरना
    • TN15TN15
    • July 18, 2026

    रीवा। देश के प्रसिद्ध शिक्षा व्यवस्था सुधारक पर्यावरणविद्…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    रीवा । देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    • By TN15
    • July 21, 2026
    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया

    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    • By TN15
    • July 21, 2026
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    रुपेश वर्मा ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए बताया लोकतंत्र!

    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    • By TN15
    • July 21, 2026
    सरकार से दो-दो हाथ करने के मूढ़ में दिल्ली पहुंचा देश का युवा!

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर लाठी चार्ज करके छात्रों की आवाज़ को दबाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : देवेन्द्र गुर्जर

    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन

    • By TN15
    • July 21, 2026
    दिल्ली पुलिस की दमनकारी कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर सीटू का जोरदार प्रदर्शन