मध्य प्रदेश के इंदौर में भीषण आग, धधका इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, कई गाड़ियां जलकर खाक

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्कीम नंबर 136 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बेसमेंट में ई-व्हीकल शोरूम होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कई ई-रिक्शा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक वाहन जलकर खाक हो गए।

आग से उठे घने धुएं और लपटों के चलते पास की इमारतों में रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए. धुएं के कारण दम घुटने की स्थिति बन गई, जिसके चलते फायर ब्रिगेड ने दोनों इमारतों के बीच सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ऊपरी मंजिलों पर फंसे छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 14 हजार लीटर पानी की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!