बाबू कुंवर सिंह वीरता दिवस को लेकर क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित

घोड़ासहन: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू कुंवर सिंह के वीरता दिवस को तेजोत्सव दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाने को लेकर रविवार को घोड़ासहन के जगदम्बा पैलेस में क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित हुई। आगामी 23 अप्रैल को इसी स्थान पर तेजोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह कांग्रेस अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रभारी धर्मेंद्र विद्रोही ने बताया कि 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लेने वाले वीर कुंवर सिंह आज भी राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि तेजोत्सव में पकड़ीदयाल, सिकरहना और रक्सौल अनुमंडल के सभी क्षत्रिय गांवों से प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को एकजुट कर अपने पूर्वजों के आदर्शों को आत्मसात करना है।

इस अवसर पर प्रकाश सिंह काका, चुन्नू सिंह, चंद्रभान सिंह, धीरेंद्र सिंह, ललन सिंह, अभय सिंह, संतोष सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में जिला परिषद, मोतिहारी सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध