किसान पेट्रोल पंप पर खड़ी बालू लदी ट्रक में लगी आग, मचीअफरा-तफरी

भोजपुर/आरा: नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर स्थित किसान पेट्रोल पंप पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बालू लदी ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पंप कर्मियों सहित स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के इंजन के केबिन से पहले धुआं उठता दिखा, जिसके बाद आग की लपटें तेज हो गईं। पंप कर्मचारियों द्वारा तुरंत शोर मचाया गया और स्थानीय थाना को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और ग्रामीणों ने पंप पर उपलब्ध अग्निशमन गैस सिलेंडर और बालू की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

हालांकि, तब तक ट्रक का इंजन पूरी तरह जल चुका था। बाद में प्रशासन की ओर से बुलाए गए दमकल वाहन द्वारा पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। साथ ही, जेसीबी की सहायता से ट्रक को पेट्रोल पंप से खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जिससे पेट्रोल पंप को बड़े हादसे से बचाया जा सका।

सौभाग्यवश, इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी