KRK ने की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ, सलमान और शाहरुख खान पर कसा तंज

द न्यूज 15

मुंबई। अभिनेता व कथित क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan ) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। केआरके (KRK) अक्सर ट्विटर पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं और इसके लिए कभी वाहवाही लूटते हैं तो अधिकतर ट्रोल होते हैं। केआरके अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों को बुरा ही बताते हैं लेकिन अब केआरके ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की तारीफ की है। केआरके ने द कश्मीर फाइल्स को हिट या सुपरहिट नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर बताया है। केआरके के इस ट्वीट पर विवेक ने भी रिएक्ट किया है।
क्या है केआरके का पोस्ट : केआरके ने 14 मार्च को केआरके को लेकर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा, ‘फिल्म कश्मीर फाइल्स ने वीकेंड में 25 करोड़ की कमाई की है। ये हिट नहीं है, सुपर हिट भी नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर है। ये URI 2 है। विवेक अग्निहोत्री को शुभकामनाएं।’ पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए विवेक ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी कमेंट किया। इसके बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया- ‘मैं 100 परसेंट श्योर हूं कि विवेक की अगली फिल्म गोधरा फाइल्स होगी, जो एक और ब्लॉकबस्टर होगी।’
शाहरुख- सलमान पर कसा तंज : इन दो ट्वीट्स के बाद भी केआरके नहीं रुके। केआरके ने एक और तीसरा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर खान्स (Khan’s) को बिजनेस में बने रहना होगा तो उन्हें उरी, कश्मीर फाइल्स और गोधरा फाइल्स जैसी फिल्में करनी होंगी। पठान और टाइगर जैसी फिल्में अब काम नहीं करेंगी।’ केआरके के ये सभी पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।
किन राज्यों में टैक्स फ्री हुई फिल्म : बता दें कि फिल्म की रिलीज के पहले से ही इसे टैक्स फ्री किए जाने की मांग हो रही थी। सबसे पहले फिल्म को हरियाणा में टैक्स फ्री किया गया था। जिसके बाद रविवार को जानकारी सामने आई कि फिल्म को गुजरात और मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किए जाने की जानकारी खुद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने दी थीं। इन तीन राज्यों के अलावा फिल्म गोवा और कर्नाटक में भी टैक्स फ्री हो चुकी है।
क्या है स्टार कास्ट : ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हरियाणा डीपीआर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत आभार माननीय  मनोहर लाल खट्टर जी। कोरोना काल की आर्थिक समस्याओं के बाद सामान्य परिवारों को यह फ़िल्म देखने में आपका यह निर्णय काफ़ी मदद करेगा। साथ ही सिनेमा हॉल का व्यवसाय भी मज़बूती पकड़ेगा।’ बता दें कि इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर अहम किरदार में हैं।

Related Posts

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द…

Continue reading
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं और 83…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी