दिल्ली में ‘शहजादा’ की कास्ट में शामिल हुईं कृति सैनन

मुंबई, ‘हम दो हमारे दो’ की सफलता के बाद कृति सैनन फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए दिल्ली में ‘शहजादा’ की टीम में शामिल हो गई हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन और परेश रावल के साथ दिल्ली के शेड्यूल को शुरू किया था।

लंदन में अपना काम खत्म करने के बाद, कृति सैनन आज सुबह फिल्म क्रू में शामिल हुईं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में एक घोषणा की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में क्लैपबोर्ड का एक बूमरैंग साझा किया और लिखा, “घर में शहजादी।”

निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे दिल्ली के सेट पर कृति सैनन हैं। वह फिल्म में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। मुझे यकीन है कि दर्शक स्क्रीन पर उनके प्रदर्शन का आनंद लेंगे।

सह-निर्माता अमन गिल ने कहा कि कृति सैनन सबसे सहयोगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मैं उनके साथ दिल्ली के शेड्यूल पर काम करने के लिए उत्सुक हूं। अब तक, हमें यहां शूटिंग में बहुत मजा आया है और मुझे यकीन है कि अभिनेत्री के साथ अब और मजा आएगा।

इससे पहले, ‘शहजादा’ ने अपने 20 दिनों के पहले शेड्यूल को फिल्म सिटी, मुंबई में स्थापित एक महलनुमा हवेली में पूरा किया था। टीम अब पुरानी दिल्ली में कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग करेगी, जिसकी शूटिंग जामा मस्जिद के आसपास पहले से ही चल रही है।

‘शहजादा’ में कृति सैनन, कार्तिक आर्यन और परेश रावल के अलावा मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिका में हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल द्वारा निर्मित फिल्म में प्रीतम का संगीत होगा और यह नवंबर, 2022 में रिलीज होगी।

Related Posts

दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading
50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

बीजेपी ने टीएमसी को उप चुनाव से किया बाहर

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली