डॉ. कल्पना पारूलेकर को छठवीं पुण्यतिथि पर किसान संघर्ष समिति ने किया याद

मध्यप्रदेश की राजनीति में एक धाकड़, स्वाभिमानी, संघर्षशील महिला नेत्री के तौर पर उन्हें सदा याद रखा जाएगा : डॉ सुनीलम

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने  महिदपुर की पूर्व विधायक डॉ कल्पना पारुलकर की छठवीं पर उन्हें याद करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में एक धाकड़, स्वाभिमानी, संघर्षशील महिला नेत्री के तौर पर उन्हें सदा याद रखा जाएगा। एक ऐसी नेत्री जो कभी अपनी पार्टी के हाईकमान के सामने और किसी भी सरकार के सामने कभी झुकी नहीं। बार बार आंदोलन कर जेल जाती रहीं।

डॉ सुनीलम ने कहा कि मेरे जैसे विरोधियों के साथ  उनकी सरकार ने अन्याय किया तो भी
डॉ कल्पना पारूलकर जी ने उसको भी चुनौती दी, उसका विरोध किया ।
उन्होंने कहा कि कल्पना पारूलकर जी ने लगातार मध्यप्रदेश का दौरा किया। उन्होंने मेरे साथ प्रदेश की यात्राएं भी की। वे कई बार कार्यक्रमों में मुलताई भी आई, ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा भी किया। उन्होंने समाजसेवी बाबा आमटे के साथ राष्ट्रीय स्तर पर यात्राएं की। वे शराब बंदी हेतु दमदारी से लड़ी।
विधायक रहते हुए शराबबंदी आंदोलन में महीनो जेल रहीं।
डॉ सुनीलम ने कहा कि डॉ कल्पना पारुलकर स्वप्न दृष्टया थी। 24 घंटे किसानों के मुद्दे उनके दिमाग चलते रहते थे। उन्होंने ‘दिशा किसान संगठन’ बना कर किसानों के लिए सतत संघर्ष किया।
डॉ सुनीलम ने कहा कि मेरी दिली तमन्ना थी कि महिदपुर में डॉ कल्पना परुलकर जी की स्मृति में उनके किसानों के बीच काम को आगे बढ़ाने में हाथ बटाऊं,परंतु किसी स्थानीय साथी या परिजनों ने संवाद और संपर्क नहीं रखा। इस कारण चाहकर की कुछ नहीं कर सका, इसका मुझे दुख है।
डॉ सुनीलम ने कहा मध्यप्रदेश में शराब बंदी आंदोलन को मजबूती देकर कल्पना जी को श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए ।

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    आज महान क्रांतिकारी, महान विचारक और भारत माता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!