चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का किसान सभा का प्रदर्शन

सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर हुए विशाल प्रदर्शन में किसानों की भागीदारी, केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियों का विरोध
केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के विरुद्ध लाए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के खिलाफ आज देशभर में आयोजित मजदूर हड़ताल को गौतम बुद्ध नगर में सीटू (CITU) के नेतृत्व में व्यापक जनसमर्थन मिला। इस अवसर पर किसान सभा ने भी बड़ी संख्या में भाग लेते हुए कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर हुए प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा:

> “केंद्र सरकार पूरी तरह से मजदूर विरोधी रुख अपनाए हुए है। कोरोना काल के दौरान चुपके से चार लेबर कोड पास कर दिए गए, जिनका उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों को समाप्त करना है। यह बिल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने और श्रमिकों को ठेका व्यवस्था में धकेलने के लिए बनाए गए हैं। सरकार अब तक इन कोड्स को पूरी तरह लागू नहीं कर पाई है क्योंकि देश भर में इनका भारी विरोध हुआ है।”

डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि न्यूनतम मजदूरी से वंचित कर श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। इससे न केवल मजदूरों की हालत बदतर हुई है, बल्कि देश की औद्योगिक प्रगति भी रुक गई है क्योंकि गरीब किसान-मजदूरों की खरीदने की क्षमता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी और किसान सभा इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा (मार्क्सवादी) के दिल्ली राज्य सचिव मंडल के सदस्य प्रो. राजीव कुमार ने कहा:

> “जो अधिकार मजदूरों ने दशकों की लड़ाई और बलिदान से अर्जित किए थे, आज सरकार उन्हें खत्म कर रही है। यह हमला केवल फैक्ट्री मजदूरों पर नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारियों, पुलिस और मिलिट्री तक पर हो रहा है। अग्निवीर योजना इसका ताजा उदाहरण है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कॉरपोरेट टैक्स घटा रही है और मजदूरी कम कर रही है।”

प्रो. कुमार ने यह भी कहा कि जनता को धार्मिक मुद्दों में उलझाकर भाजपा सरकार लोकतंत्र, समानता और न्याय पर हमला कर रही है।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक