बिसरख गांव में किसान सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा

बिसरख ब्लॉक के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय जगत सिंह भाटी की याद में उनके पौत्र अक्षय चौधरी नेता समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण में आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के किसानों ने ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में अखिलेश यादव को गौतम बुद्ध नगर के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया व उनसे आग्रह किया गया कि वह किसानों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएं व प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करें।

किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने अखिलेश यादव को बताया कि जिले के अंदर किसानो की कई मांगे लंबित चली आ रही हैं जिनमें सभी किसानों को 10% विकसित भूखंड दिया जाना, किसानों की शेष बची आबादियों का निस्तारण होना, किसानो की आबादियों का लीजबैक होना, लंबे समय से जिले में किसानों की जमीनों का सर्किल रेट न बढ़ना, बेरोजगार युवाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्रीय औद्योगिक इकाइयों में रोजगार की व्यवस्था होना, जिले के अंदर पंचायती राज व्यवस्था का समाप्त होना व आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए गैरबाजी मुकदमे आदि यहां के क्षेत्र किसानो की भयंकर समस्याएं हैं। गवरी मुखिया ने अखिलेश यादव से आग्रह किया कि प्रदेश में आपकी सरकार बनने पर आप इन सभी समस्याओं से किसानों को निजात दिलाएंगे।

किसानों से अखिलेश यादव ने वादा किया कि प्रदेश में जब हमारी सरकार बनेगी तो हम किसानों की जमीन अधिग्रहण के संबंध में व अधिग्रहण से प्रभावित किसान परिवार की विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करेंगे,और उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने में सहयोग की भी अपील की। किसानों के प्रतिनिधि मंडल के रूप में जगबीर नंबरदार,गवरी मुखिया,सुरेंद्र पंडित, सुरेश यादव,रोहित बैसोया,रोबिन भाटी, सतीश यादव, हर्ष बैसोया,आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि