लक्ष्मी नगर से कार के साथ दो बच्चों को उठा ले गया किडनैपर, फिर फोन कर मांगी 50 लाख की फिरौती

राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई। यहां लक्ष्मी नगर इलाके में एक किडनैपर दो बच्चों के साथ ही कार चोरी कर फरार हो गया। इसके बाद बच्चों के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे बाद कार को बच्चों के साथ बरामद कर लिया है। बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित है। अब दिल्ली पुलिस फरार किडनैपर की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 10:30 बजे की है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि एक किडनैपर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी चुराकर फरार हो गया और कार में दो बच्चे भी है। जिसमें एक 11 साल बच्च्ची और एक 3 साल का बच्चा है। मामला बच्चों से जुड़ा था तो सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। खबरों की मानें, तो दिल्ली पुलिस ने अपनी 20 गाड़ियों को अलग-अलग डायरेक्शन में भेजा और करीब 3 घंटे के बाद समयपुर बादली से बच्चों को कार के समेत सकुशल बरामद कर लिया।

दुकान पर मिठाई खरीदने के लिए गए थे परिजन
पुलिस का कहना है कि फरीदाबाद का रहने वाला परिवार दिल्ली के कड़कड़डूमा में शिव टिक्की की दुकान पर आया था। इसके बाद वहां से वो हीरा स्वीट मिठाई लेने गए थे। उन्होंने अपने कार को सड़क पर ही छोड़ दिया। उस दौरान गाड़ी में दो बच्चे भी बैठे थे। लेकिन, 5 मिनट बाद जब बच्चों के माता-पिता बाहर आए तो उनकी गाड़ी और दोनों बच्चे गायब थे। यह देखकर बच्चों के परिजन हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

बच्चों को धमकाकर मांगी 50 लाख की फिरौती

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किडनैपर कार में ये बोलकर बैठा था कि वो गाड़ी को पार्किंग मे खड़ा करने के लिए ले जा रहा है। आरोप है कि उसने हथियार दिखाकर बच्चों को धमकाया। उसने बच्चों से उनके पिता का नंबर लिया और 50 लाख की फिरौती की डिमांड की। फोन आते ही पुलिस ने किडनैपर के नंबर को सर्विलांस पर दिया और उसकी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया

पकड़े जाने के डर कार छोड़कर फरार हुआ किडनैपर

पुलिस का कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान बच्चों के पिता भी उनके साथ रहे। किडनैपर ने जब अपने पीछे पुलिस की गाड़ी को आते देखा तो वह पकड़े जाने के डर से कार छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, उसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    स्टेज पर दुल्हन को सिरफिरे ने मारी गोली, रूह कंपा देना वाला वीडियो वायरल
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    बक्सर। बेवफा सनम फिल्म का वो सीन तो…

    Continue reading
    रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचे
    • TN15TN15
    • February 16, 2026

    मुंबई के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?