नेहटौर में खरीफ कृषि गोष्ठी एवं मेले का हुआ आयोजन

बिजनौर। विकासखंड नेहटौर के डबाकरा हाल में कृषि विभाग के सौजन्य से कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण हेतु खरीफ किसान गोष्ठी एवं मेला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश कुमार ने की। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि किसानों के अथक प्रयासों के कारण ही भारत अन्न और चीनी उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है, भारत की आत्मा गांवों में ही बसती है, साथ ही कृषकों को निरंतर परिवर्तनशील खेती करने के लिए आग्रह करते हुए श्रीअन्न की फसलों को उगाने, जैविक खेती करने एवं जैव उर्वरकों का अधिक से अधिक प्रयोग करने एवं कृषि यंत्रीकरण की योजनाओं का लाभ उठाने बारे में प्रोत्साहित किया।

पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनुराग चौधरी ने कृषकों को पशुओं में होने वाले रोगों के बारे में बताते हुए किसानों से निःशुल्क टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पशुओं को टीका लगवाने का आग्रह किया। गन्ना विकास विभाग से आए हुए श्री ओमप्रकाश ने नई प्रजातियों को उगाने एवं संवर्धन करने पर जोर दिया। बी डी ओ प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कृषि और किसान के विकसित करना अनिवार्य है। पूर्व एडीओ सत्यप्रकाश ने कीट रोग नियंत्रण के लिए जैविक उत्पाद ट्राइकोडर्मा एवं ब्यूवेरिया बैसियाना के उपयोग के बारे में बताया। प्राविधिक सहायक मोहित कुमार ने पी एम किसान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक विजयपाल सिंह ने शायराना अंदाज में नमस्कार करते हुए सभी किसानों से आग्रह किया की वे कृषि विभाग की सभी योजनाओं से जुड़े और लाभ उठाएं । गोष्ठी में मुनीश त्यागी, सीतम सिंह, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र, गुणप्रकाश, देशराज, जहीरूद्दीन, विकास, सुनील, घनश्याम, नरेश, सुरेशचंद, सुभाषचंद, शौनाथ, शैलेष राणा, मिथलेश,कमला, फूलवती, टीकम, कार्तिक, पीतम, रतिराम और सुनील आदि कृषकों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था…

    Continue reading
    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    जनांदोलनों की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक लखनऊ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी