मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर बहस के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का जिक्र किया।

इस पर बीजेपी के सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभापति ने खरगे को टोका और कहा कि मनुस्मृति का पेपर लीक बिल से क्या लेना-देना है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में क्या कहा, जिसपर मचा बवाल

खरगे ने कहा था कि नए सिलेबस में मनुस्मृति की चीजें डाली जा रही हैं। खरगे ने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने तक की बात कही गई है। वेद मंत्र धारण करने पर शरीर काटने तक की बात कही गई है. ये सब मनुस्मृति में लिखा हुआ है. खरगे के इतना बोलते ही सदन में हंगामा मच गया।

जेपी नड्डा ने सदन के रिकॉर्ड से टिप्पणी हटाने की मांग

सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी की ओर से जवाब देते हुए मनुस्मृति से जुड़ी टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने का आग्रह किया। साथ कहा कि इससे समाज में अशांति फैल सकती है।

नड्डा बोले- अपनी टिप्पणियों को मूल पाठ से प्रमाणित करें

उन्होंने कहा, ‘मैं खड़गे जी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी टिप्पणियों को मूल पाठ से प्रमाणित करें. मनुस्मृति, जिसका आमतौर पर अनुवाद मनु की संहिता के रूप में किया जाता है, का शाब्दिक अर्थ है “मनु के विचार”. यह मूल रूप से मध्ययुगीन काल के मनु नाम के एक तपस्वी द्वारा लिखा गया हिंदू धर्मग्रंथ है और लिंग और जाति-आधारित प्रावधानों के कारण इसकी व्यापक आलोचना हुई है.’  कांग्रेस लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर यह आरोप लगाती रही है कि वह देश के शासन के लिए संविधान के बजाय मनुस्मृति को मार्गदर्शक ढांचे के रूप में लागू करना चाहती है।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म