केशव का अखिलेश पर तंज, परिवार नहीं संभाल पा रहे अखिलेश और UP संभालने के सपने देख रहे हैं

द न्यूज़ 15
लखनऊ। बुधवार को UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो परिवार के सदस्यों का सम्मान नहीं कर सकता। परिवार की महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकता। वो यूपी की 24 करोड़ जनता का सम्मान और नेतृत्व कभी नहीं कर सकता है। अखिलेश यादव परिवार को संभालने में असफल रहे हैं, एक सांसद के तौर पर असफल साबित हुए हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर न केवल असफल रहे हैं, अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया है।

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश विरोधी ताकतों को खाद पानी देने वाले भाजपा के विकास का मुकाबला कभी नहीं कर सकते हैं। उनके पास अभी भी समय है कि वो अपनी असफलताओं पर खुश होना छोड़ दें और राष्ट्रवाद की सीख लें।

मौर्या ने कहा , हर योजना के नाम पर अपना नाम चस्पा करने वाले अखिलेश यादव बड़े-बडे दावे तो करते हैं लेकिन जनता के बीच जाने से डरते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जो पहली लिस्ट जारी की उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मेरा नाम भी चुनाव लड़ने वालों में शामिल है। लेकिन आज तक अखिलेश यादव यह साहस नहीं जुटा सके कि हैं वो जनता के बीच जा सके हों।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं, इसलिए उनको सुरक्षित ठिकाना तलाशने में देर लग रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति अपने परिवार को नेतृत्व नहीं दे सकता वो उत्तर प्रदेश जैसे विशाल जनमसूह वाले राज्य का नेतृत्व क्या कर पाएगा।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!