AAP ने गोवा में अमित पालेकर को बनाया CM कैंडिडेट, अनशन कर पाई थी प्रसिद्धि 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी भले ही उत्तर प्रदेश में कोई खास छाप न छोड़ पा रही हो पर पंजाब और गोवा में वह फाइट में है। यही वजह है कि पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी ने गोवा में भी मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। गोवा पहुंचे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमित पालेकर के नाम पर मुहर लगा दी है। वैसे भी पालेकर का नाम मुख्यमंत्री उम्मीदवार की लिस्ट में सबसे आगे भी चल रहा था। आप ने पहले ही कहा था कि उनका सीएम फेस भंडारी समाज का होगा। अमित पालेकर के नाम का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ नेताओं ने राजनीति पर कब्जा कर रखा है। वे सत्ता से पैसा कमाते हैं और फिर पैसे से सत्ता हासिल करते हैं, अब इसे बदलना है।
कौन हैं अमित पालेकर?: अमित पालेकर पेशे से वकील हैं और पिछले दिनों अपनी भूख हड़ताल को लेकर सुर्ख़ियों में आए थे। अमित ने पुराने गोवा में UNSECO संरक्षित जगह पर बने एक बंगले को अवैध बताकर भूख हड़ताल की थी। इस दौरान जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी तब दिल्ली सीएम केजरीवाल उनसे मिलने भी गए थे। इसके बाद गोवा सरकार को अमित की मांग के आगे झुकना पड़ा था और अवैध बंगले के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी थी। बता दें पालेकर गोवा में एक समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। वे पहले राजनीति में नहीं थे।
मां रह चुकीं हैं सरपंच: अमित पालेकर राजनीति में नहीं थे, लेकिन उनकी मां दस साल तक सरपंच रह चुकीं हैं। अमित पालेकर कोरोना के वक्त लोगों के बीच रहकर मदद पहुंचाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए भी सुर्ख़ियों में थे। बताया जा रहा है कि पिछले साल अक्टूबर महीने में ही अमित पालेकर ने ‘आप’ की सदस्यता ली और केजरीवाल के मिशन के साथ जुड़ गए।

“जिसका दिल गोवा के लिए धड़कता है”: अमित पालेकर के नाम का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम ऐसे लोगों को टिकट दे रहे हैं, जो नए हैं। हमने कहा था कि हम ऐसा चेहरा देंगे, जिसके दिल में गोवा बसता है। जिसका दिल गोवा के लिए धड़कता है। एक ऐसा शख्स, जो गोवा से सभी लोगों को साथ लेकर चलेगा, चाहे वे किसी भी धर्म के हों।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में भंडारी समाज का बड़ा हिस्सा है। उनके मन में अन्याय की भावना है क्योंकि आजादी के बाद से सिर्फ ढाई साल के लिए भंडारी समाज से कोई सीएम था। अमित पालेकर ने अभी तक बहुत अच्छा काम किया है और गोवा के लिए वो ईमानदारी से काम करेंगे इसलिए हम आम आदमी पार्टी की तरफ से गोवा के मुख्यमंत्री के लिए अमित पालेकर के नाम का ऐलान करते हैं।

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
  • TN15TN15
  • November 17, 2026

सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

Continue reading
बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

  • By TN15
  • November 19, 2026
दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

  • By TN15
  • November 19, 2026
कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

  • By TN15
  • November 19, 2026
भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

  • By TN15
  • November 17, 2026
बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार