अमित शाह को दिया अखिलेश ने जवाब, “जगह और समय बताएं, हम हैं तैयार

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। शनिवार को मुजफ्फरनगर में अमित शाह ने सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा, कि अखिलेश यादव को लाज नहीं आती। हिम्मत हो तो अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें। योगी सरकार में लूट हत्या बलात्कार के मामलों में कमी आई है। अमित शाह ने कहा था कि सपा पार्टी आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे। आज भाजपा के पांच साल हो गए, न जाति की बात है, न परिवार वाद की बात है, न गुंडे, माफिया, तुष्टिकरण की बात है। भाजपा के शासन में सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा और विकास की बात है।
अमित शाह के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने अमित शाह का चैलेंज स्वीकार करते हुए ऐलान किया कि वह हर चैलेंज के लिए तैयार हैं। वो जगह और समय बताएं।
कानून व्यवस्था के मुद्दे सपा को घेरते हुए अमित शाह ने अखिलेश यादव को अपने समय के आंकड़े पेश करने की चुनौती दी थी। रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया, ”हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं… सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं पड़ती… वो जगह बताएं, समय बताएं!” माना जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष की ओर से दी गई चुनौती का जवाब दिया है।

अमित शाह की चुनौती पर अखिलेश यादव ने बीते दिन ही कहा था कि मेरे से किसान के सवाल पर भाजपा जब चाहे बहस कर लें। उन्होंने कहा था कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि कृषि कानून क्यों लाए थे और यह कानून अब किसानों के हक में क्यों नहीं हैं? भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा था कि इन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि इनकी वजह से 700 किसानों की जान गई है। क्या भाजपा जवाब देगी किसानों की आय दोगुनी हुई है?

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA