पुनर्वास और ब्लास्टिंग के विरोध में केंदा ग्राम बचाओ कमिटी का न्यू केंदा ओसीपी में प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिंग ठप 

जामुड़िया- ईसीएल के केंदा क्षेत्र के न्यू केंदा कोलियरी के न्यू केंदा ओसीपी में मंगलवार शाम को केंदा ग्राम बचाओ कमिटी ने पुनर्वास और ब्लास्टिंग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ओसीपी का ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से ठप कर दिया गया।
केंदा ग्राम बचाओ कमिटी के नेताओं नयन गोप और आकाश बाउरी ने कहा कि न्यू केंदा ओसीपी के कारण केंदा गांव और आसपास के इलाकों में लगातार भू-धसान की घटनाएं हो रही हैं। ईसीएल प्रबंधन ने ग्रामीणों को पुनर्वास का केवल आश्वासन दिया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने पुनर्वास की मांग को लेकर न्यू केंदा एजेंट कार्यालय का घेराव किया था, तब उन्हें महाप्रबंधक कार्यालय में बैठक का वादा किया गया था, लेकिन मंगलवार को पूरे दिन इंतजार के बावजूद कोई बैठक नहीं हुई।
इसके परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने न्यू केंदा पैच ओसीपी को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ओसीपी में हो रही ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरारें पड़ रही हैं और हाल ही में बाउरी पड़ा में भू-धसान की घटना हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि ईसीएल प्रबंधन बिना किसी समय सारणी के मनमाने तरीके से ब्लास्टिंग कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक ओसीपी में ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से बंद रहा और आंदोलन जारी था।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष