दुर्गापूजा से पहले 60,000 माताओं को दिया जायेगा नया वस्त्र, तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

पांडवेश्वर- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा बहुला स्कूल मैदान में बस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने किया। उनके साथ जिला परिषद की कर्माध्यक्षा अनुभा चक्रवर्ती,तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष कृति मुखर्जी और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के तहत पांडवेश्वर विधानसभा के 12 पंचायतों की 60,000 माताओं को दुर्गा पूजा से पहले नई साड़ी दी जाएगी। आज के कार्यक्रम में बहुला पंचायत के लगभग 5,500 महिलाओं और दुर्गापुर-फरीदपुर ब्लॉक के गोगला पंचायत की 5,000 महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि यह कोई नई पहल नहीं है,हर साल की तरह इस साल भी माताओं को वस्त्र उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं,और इस कार्यक्रम की आज से शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि साड़ी देना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि माताओं का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन