नई दिल्ली/चंडीगढ़/अहमदाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राजनीतिक मुद्दों पर चुप्पी साध लेने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात उप चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बहुत उत्साहित हैं। अब उनके बोल निकलने लगे हैं। दिल्ली में कांग्रेस की वजह से हार का मुंह देखने वाले केजरीवाल ने गुजरात उप चुनाव जीतने के बाद बीजेपी की जगह कांग्रेस पर हमला बोला है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व बीजेपी के साथ मिलकर काम कर काम कर रहा है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता ठगा महसूस करते हैं।
आप संयोजक ने कहा कि AAP ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को टक्कर दे सकती है और देश को उसके “कुशासन” से मुक्ति दिला सकती है। यह बयान पंजाब के लुधियाना और गुजरात के विसावदर में AAP की जीत के संदर्भ में था, जहां उन्होंने कांग्रेस पर बीजेपी की “कठपुतली” बनने का आरोप लगाया।
दरअसल केजरीवाल का यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले की उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है, जहां AAP को बीजेपी और कांग्रेस दोनों से कड़ी चुनौती मिल रही थी। हालांकि दिल्ली चुनाव में AAP को हार का सामना करना पड़ा और केजरीवाल स्वयं नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा से हार गए। यह बयान राजनीतिक रणनीति के तहत कांग्रेस को कमजोर दिखाने और AAP को बीजेपी के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा सकता है।








