केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को बार-बार अपमानित करने का काम किया : सुरेंद्र कुमार

लालू यादव को भ्रष्टाचारी, अपराधी कहने वाले केजरीवाल की गोद में खेल रहा उनका परिवार : सुरेंद्र कुमार

 दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल के लोग दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल से अपमान का लेंगे बदला, सत्ता से करेंगे बेदखल : सुरेंद्र कुमार

नई दिल्ली। रोहिंग्याओं को मतदाता सूची में जोड़ना चाहता है आम आदमी पार्टी- * भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने को लेकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे पूर्वांचल के लोगों को बार-बार अपमानित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग कभी भी किसी का बोझ नहीं बनते हैं, बल्कि जिनके साथ ये लोग होते हैं, उनका सौभाग्य होता है।

भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं जो कहा करते थे कि बिहार के लोग 500 का टिकट कटवा कर दिल्ली इलाज के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या पटना की आबादी के जितनी है। आज बिहार में एक करोड़ 21 लाख लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना के तहत कार्ड दिया गया है और उनका मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये वही केजरीवाल हैं जिन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव को भ्रष्टाचारी और अपराधी कहा था और आज उन्हीं का परिवार केजरीवाल की गोद में खेल रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस है जिसने लालू यादव को परमानेंट जेल के अंदर रखने की व्यवस्था कर दी।

श्री सुरेंद्र कुमार ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल 13 साल तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे और लोगों को गुमराह करने का काम किया। वे भ्रष्टाचार चला रहे हैं और शीशमहल स्थापित किया। इसके अलावा बिहार और यूपी के लोगों को बदनाम किया।

उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग टैलेंटेड होते हैं और किसी पर बोझ नहीं होते। ये जिनके साथ खड़े होते हैं, वह उनका सौभाग्य होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल के लोग दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल से अपमान का बदला लेंगे और सत्ता से हटाएंगे।

बिहार भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू यादव से भी सवाल पूछा कि दिल्ली चुनाव में वे किसके साथ खड़े हैं? उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पार्टी रोहिंग्याओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि देश के विरोधियों का नाम किसी हाल में चुनाव आयोग को मतदाता सूची में नहीं जोड़ना चाहिए।

श्री सुरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करने वालों से न केवल बिहार और यूपी के मतदाता इस अपमान का बदला लेंगे, बल्कि उनके साथ रहने वाले नेताओं से भी चुनाव में बदला लिया जाएगा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए देशों के बीच संवाद आवश्यक है

    कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए देशों के बीच संवाद आवश्यक है