पुस्तकालय होता है बुद्धि विकास का केंद्र : विधायक

वैशाली।मोहन कुमार सुधांशु। पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के अफजलपुर गांव में कुर्मी एकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल थे। उनके पहुंचते ही कुर्मी कुलवंशियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
यह बैठक आगामी 19 फरवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली कुर्मी एकता रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई थी। विधायक मंटू पटेल ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे मजबूत नींव है, और इसे मजबूत बनाने के लिए पुस्तकालयों की स्थापना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, “तलवार हमारे आदर्श और इतिहास का प्रतीक है, लेकिन वर्तमान में कलम की शक्ति अधिक महत्वपूर्ण है। एक विधायक या मंत्री का कार्यकाल पांच साल का होता है, लेकिन शिक्षित अधिकारी समाज पर 60 वर्षों तक प्रभाव डालते हैं।”

उन्होंने कुर्मी समाज के लोगों से अपील की कि शिक्षा को प्राथमिकता दें। इससे समाज में अधिक से अधिक अधिकारी बन सकें। पटेल ने कहा कि कुर्मी समाज को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्मी एकता रैली का उद्देश्य समाज की सभी उपजातियों को एकजुट करना है। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कृपा से वे 2010 में विधायक बने थे।

कार्यक्रम आयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया ने विधायक को पगड़ी और तलवार भेंटकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता सत्यनारायण पटेल ने की और संचालन रत्नेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों में गौरौल प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख शशि भूषण प्रसाद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, और कई समाजसेवी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म