तैयार रखना वकालतनामा…5 रईसजादों की गिरफ्तारी के बाद UP पुलिस के किया मजेदार ट्वीट

द न्यूज 15

नोएडा। पहले नशे में धुत कुछ रईसजादों का पुलिस चौकी के सामने अपनी कार की छत और बोनट पर खड़े होकर हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ’ पर डांस करते वीडियो वायरल हुआ, अब यूपी पुलिस का एक मजेदार ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। नोएडा के सेक्‍टर-113 में सोरखा पुलिस चौकी के सामने डांस करने वाले रईसजादों का वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से डांस के उसी वीडियो के साथ एक मजेदार ट्वीट किया।

इस ट्वीट के जरिए पुलिस ने नशा करके हंगामा मचाने वाले असामाजिक तत्‍वों को चेतावनी भी दी है। इस ट्वीट में यूपी पुलिस ने लिखा- ‘नशे में धुत, गाड़ी पर चढ़ कर हंगामा, होगी जेल, तैयार रखना वकालतनामा।’ ट्वीट किए गए वीडियो में युवकों के डांस इस स्‍लोगन के साथ शुरू हो रहा है कि- ‘हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।’ पुलिस ने वीडियो में आगे एक जगह कोट लिखा- ‘सीधे मिली थाने में वाइल्‍ड कार्ड एंट्री नशा हुआ हिरन, दुनिया करे कमेंट्री’। ऐसे कई अन्‍य हिदायतें पुलिस ने वीडियो ट्वीट के जरिए दी हैं।

वीडियो में दिख गया था गाड़ी का नंबर :  नोएडा पुलिस के एक्‍शन में इन पांच रईसजादों की गिरफ्तारी वीडियो के जरिए ही संभव हो पाई। वीडियो में सफेद और काले रंग की कारें दिख रही थीं। इनमें पुलिस को काले रंग की कार का नंबर दिख गया था जबकि सफेद रंग की कार का नंबर स्‍पष्‍ट नहीं दिख रहा था। कार के नंबर का पता चलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और सभी को गिरफ्तार कर लिया।
ये हुए हैं गिरफ्तार : मिली जानकारी के अनुसार सोरखा पुलिस चौकी के सामने नशे में धुत कार सवारों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ये युवक नशे में धुत होकर चौकी के सामने डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा तो पुलिस ने मामले की जांच की। बाद में पुलिस ने अमृत, अजीत, मयंक, गौरव और सुनील नाम के पांच रईसजादों को इस मामले में गिरफ्तार कर उनकी कार को सीज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बकायदा इनका वीडियो के साथ अपनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के जरिए नशा करके उधम मचाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है।

Related Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

दौसा में दिल्ली मुंबई हाईवे पर गर्भवती नाबालिग…

Continue reading
लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

Attack On Tiger Shroff: रविवार शाम को मुंबई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

  • By TN15
  • November 23, 2026
समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

  • By TN15
  • November 23, 2026
आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

  • By TN15
  • November 23, 2026
भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

  • By TN15
  • November 23, 2026
श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

  • By TN15
  • November 23, 2026
दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा