छत्तीसगढ़: थानेदार पर बंदूक तान क्यों बोले सिपाही- जो भी रोकेगा मार देंगे 

द न्यूज 15

नई दिल्ली। आम तौर पर थाने में मौजूद सिपाही, थानेदार के आदेश पर ही अपना काम करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में सिपाहियों ने एक थानेदार पर ही अपनी बंदूक तान दी। इतना ही नहीं सिपाहियों ने कड़क लहजे में थानेदार से कहा कि अगर रोका तो मार देंगे। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ का है। राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाने में तैनात दो सिपाहियों पर आरोप है कि उन्होंने अपने ही थाना प्रभारी पर बंदूक तान दी थी।
आरोप है कि आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे और दुर्गेश खूटे ने पहले से योजना बना कर थाना परिसर में ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों और थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की थी। इन दोनों के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों आरक्षक असामाजिक कार्यों में भी संलिप्त रहते हैं। घटना के दिन थाना प्रभारी ने जब इन सिपाहियों को समझाने की कोशिश की तो इन दोनों ने उनपर बंदूक तान दिया और कहा कि जो कोई भी अगर जुआ खिलवाने से रोकेगा उसे वो गोली मार देंगे।
सिपाहियों की करतूत के बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने 28 फरवरी 2022 को दोनों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद इस मामले की विभागीय जांच भी की गई। जांच प्रभारी प्रदीप जोशी ने थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद इस घटना को सही पाया और अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी थी।
यह भी पता चला था कि दोनों कॉन्स्टेबलों ने पूर्व नियोजित योजना के तहत ऐसा किया था। इतना ही नहीं उस दिन इन दोनों ने मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी की थी। अब जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने दोनों कॉन्स्टेबलों को बर्खास्त कर दिया है।

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

अगर आज गांधी होते !

अगर आज गांधी होते !

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi