Kanjhawala Death Case : हादसे वाली रात ड्यूटी पर तैनात रोहिणी जिले के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कंझावला केस में एम.एच.ए. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

कंझावला हादसे मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में रोहिणी जिले के पीसीआर और पिकेट पर तैनात कुल 11 पुसिलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिन 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें से छह पीसीआर ड्यूटी पर थे और पांच घटना के दिन धरने पर थे।
इससे पहले गुरुार को दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी, जिसका अध्ययन करने के बाद गृह मंत्रालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी, जिसका अध्ययन करने के बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को कहा था कि घटना स्थल के आसपास तैनात रहे तीन पीसीआर और दो पुलिस पिकेट पर पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए उन पर अनुशानात्मक कारवाई की जाए। गृह मंत्रालय ने जांच में खामियां पाने को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त को जांच अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की भी बात कही थी। इस केस में अंजलि नाम की युवती की स्कूटी को टककर मारने के बाद कार सवार लोगों ने उस लगभग 13 किलोमीटर तक घसीटा था।
दिल्ली पुलिस ने इस केस में कोर्ट को बताया था कि कार सवार लोगों ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारने के कुछ देर बाद नीचे उतरे और स्थिति को देखने के बाद भी सभी आगे निकल गये। दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को तीन पीसीआर और दो पुलिस पिेकट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के लिए कहा था। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से कहा था कि कोर्ट में दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करके सभी जरूरीी कदम उठाए जाएं, जिससे दोषियों को कानून के मुताबिक सज मिल सके।
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नए साल के दौरान 1.40 से 2 बजे के बीच कंझावला के पास रास्ते में बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर होसे से अंजलि नाम की लड़की पर गिर गई थी। इस दौरान उसकी सहेली भी उसके साथ थी। पुलिस का कहना है कि स्कूटी चला रही लड़की कार के नीचे अ गई और पैर का कार के निचले हिस्से में टायर के पास फंस गया, जिससे वह 10-12 किलोमीटर घिसटती रही। इससे उसकी मौत हो गई।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि