कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर को पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली| बॉलीवुड हस्तियों कंगना रनौत, अदनान सामी और एकता कपूर को सोमवार को राजधानी के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सम्मान से नवाजेंगे। कला जगत से इस वर्ष पद्मश्री पाने वाले अन्य लोगों में फिल्म निर्माता करण जौहर और दिवंगत गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम शामिल हैं।

इस खबर के बारे में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया। यह स्क्रीनशॉट कंगना के किसी फैन क्लब का लग रहा है।

पोस्ट में लिखा गया, “चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत को नई दिल्ली में 8 नवंबर को चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाएगा।”

समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जहां कंगना एक खूबसूरत हरे-सुनहरे रंग की साड़ी में शानदार बड़े झुमके और चेहरे पर एक सफेद मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। संगीतकार अदनानी सामी गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली क्लासिक ब्लैक शेरवानी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

पिछले महीने, कंगना को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्मों ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

Related Posts

नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

Continue reading
‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी