बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका ज्योति गुप्ता का निधन

 शिक्षा जगत में शोक की लहर

समस्तीपुर। शिक्षा जगत ने एक प्रेरणास्रोत, समर्पित शिक्षिका और कुशल प्रशासिका को खो दिया। बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन की पूर्व प्रधानाध्यापिका ज्योति गुप्ता का सोमवार रात नासिक में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शैक्षणिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय समस्तीपुर के पूर्व प्राचार्य एवं मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय पटना के सीनेट सदस्य शाह ज़फ़र इमाम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्व. ज्योति गुप्ता न केवल एक आदर्श शिक्षिका थीं, बल्कि एक सशक्त प्रशासक और संगठन की मजबूत स्तंभ भी रहीं।

अपने करियर की शुरुआत महिला शिल्प कला महाविद्यालय मुजफ्फरपुर से राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका के रूप में करने वाली गुप्ता ने कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय वैनी (पूसा) में संस्थापक प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी निभाई। बाद में वे वर्ष 1996 में स्थानांतरित होकर बालिका उच्च विद्यालय घोषलेन समस्तीपुर पहुंची, जहां से 2004 में सेवानिवृत्त हुईं।

उनकी मेहनत, ईमानदारी और लगन के लिए वर्ष 1999 में उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की वे सक्रिय सदस्य थीं और कई बार राज्य पार्षद भी चुनी गईं। विद्यालय के वर्तमान परिसर की भूमि आवंटन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी भुलाया नहीं जा सकता।

गंभीर लेकिन सहज-हंसमुख स्वभाव वाली मृदुभाषी ज्योति गुप्ता शिक्षकों, छात्राओं और अभिभावकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थीं। वे अपने पीछे अपने पति, दो पुत्रों, एक पुत्री सहित अनेक रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को छोड़ गई हैं।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी