किशनगंज में सिस्टम की बेरुखी, गोद में मासूम का शव लिए भटकता रहा पिता

 अस्पताल ने नहीं दिया स्ट्रेचर

किशनगंज । ब्यूरो।

किशनगंज सदर अस्पताल में मंगलवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया। एक गरीब मजदूर पिता अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के शव को गोद में उठाकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी तक ले जाता दिखा, क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने उसे एक स्ट्रेचर तक देने की ज़रूरत नहीं समझी।

यह मार्मिक दृश्य था सनोज महतो का, जो किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज के पास फुलवाड़ी में रहते हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनके मासूम बेटे की एक कार से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां मानवीयता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई। अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता इस हद तक थी कि पिता को अपने मासूम के शव को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा—न कोई स्ट्रेचर, न कोई मदद। यह दृश्य न केवल व्यवस्था की विफलता दर्शाता है, बल्कि सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि ज़मीनी स्तर पर सिस्टम कितना अमानवीय और लापरवाह बना हुआ है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?