पत्रकारों ने अर्पित की कुतुब उल्लाह को श्रद्धांजलि

लखनऊ। 5 दिसंबर। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुतुब उल्लाह पत्रकार और ट्रेड यूनियनिस्ट होने के अलावा बहू मुखी प्रतिभा के धनी थे। यूपी प्रेस क्लब में आज आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने उनके जीवन के उन सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने बताया कि स्वर्गीय कुतुब उल्लाह के लखनऊ इकाई के अध्यक्ष रहते आयोजित उर्दू के पत्रकारों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की मांग पर राज्य सरकार ने उर्दू अखबारों के विज्ञापन का कोटा निर्धारित किया था। यूनियन के वर्तमान जिला /मण्डल अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने आश्वस्त किया कि स्वर्गीय कुतुब उल्लाह को श्रद्धांजलि स्वरुप उस शासनादेश को पुनः लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि कुतुब अल्लाह उनको दिए गए टास्क को पूरा करने में अग्रणीय भूमिका निभाते थे । श्री प्रेमकांत तिवारी ने बताया कि वह प्रिंट मीडिया के अलावा रेडियो और दूरदर्शन के भी जाने-माने चेहरा थे ।
श्री सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कुतुब उल्लाह हर स्तर के अखबार कर्मी से बराबर का व्यवहार करते थे ।
श्री गुफरान नसीम ने कहा कि वह पत्रकार के अलावा अच्छे कहानीकार भी थे । हाजी हसनैन ने उनके साथ किए गए काम के अनुभवों को साझा किया ।
अंत में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • Related Posts

    Sachchidanand Sinha on his Birthday : समाजवादियों का आदर्श ‌ पुरुष चला गया!
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन उम्र के 98 साल पूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’