बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का निधन

 लालू-शहाबुद्दीन तक को दिखाई थी कानून की ताकत

 पटना। बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) डीपी ओझा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने लालू प्रसाद यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन जैसे प्रभावशाली नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। डीपी ओझा, 1967 बैच के IPS अधिकारी थे। उन्होंने 1 फरवरी 2003 को DGP का पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान वे बिहार की राजनीति में एक प्रमुख हस्ती बन गए थे। उनकी कड़क छवि और निडर रवैये के कारण उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। उनके कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव आए।
ओझा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सीवान के सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। शहाबुद्दीन के खिलाफ उनकी कार्रवाई ने उन्हें काफी सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। तब लालू यादव कई रैलियों में ये कहते सुनाई देते थे कि ‘हमने ओझा का बोझा बांध दिया है।’ तब उन्हें कार्यकाल से दो महीने पहले ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि इसके काफी पहले चर्चा ये भी थी कि उनकी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से काफी नजदीकी है।
पुलिस सेवा से VRS लेने के बाद ओझा पटना में रह रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका निधन बिहार पुलिस के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। कहा जाता है कि एक समय था कि डीपी ओझा का नाम सुन कर शहाबुद्दीन समर्थकों की हालत पस्त हो जाती थी। डीपी ओझा अपने जमाने के चर्चित अफसरों में से एक थे। लालू-राबड़ी शासन के दौरान उन्होंने एक बार यहां तक कहा था कि बिहार ने लफंगों के हाथ में सत्ता सौंप दी है।

  • Related Posts

    जनांदोलनों की राष्ट्रीय बैठक ने दी राकेश रफीक को भावभीनी श्रद्धांजलि

    मार्क्स, गांधी और जे पी के विचारों के…

    Continue reading
    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    क्रिकेट जगत दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?