जीतन राम मांझी नाराज, कयासों का बाजार गर्म, बिहार में फ्लोर टेस्ट में क्या होगा?

Bihar Politics: बिहार में जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है? ये सवाल सुर्खियों में है। दरअसल, जीतन राम मांझी की नाराजगी की खबर है। बेटे को अच्छा मंत्रालय नहीं मिलने से वो नाराज बताए जा रहे हैं। मांझी ने कहा कि उन्हें भी यही विभाग दिया था। बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है. क्या मांझी खेला कर सकते हैं? ये सवाल भी गूंज रहा है। अगर मांझी कोई बड़ा फैसला ले लेते हैं तो ये एनडीए के गणित पर कितना असर डालेगा, ये समझना जरूरी है।

बिहार में समझे सीटों का गणित

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 122 है. एनडीए सरकार ने 128 का दावा पेश किया है।  अगर जीतन राम मांझी के चार विधायक न भी हो तो एनडीए का आंकड़ा 124 रहेगा। फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार के पास होने पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि ‘खेला’ होगा।

जेडीयू ने किया बड़ा इशारा

वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर जेडीयू ने बड़ा इशारा किया। नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी ने दावा किया कि ‘खेला’ होगा। उन्होंने कहा, “खेला तो होगा ही लेकिन किसके पक्ष में होगा, क्या होगा, ये तो समय बताएगा.” अशोक चौधरी ने कांग्रेस विधायकों के हैदराबाद जाने की बात पर कहा कि कहीं जाएं यह उनकी पार्टी का मामला है। मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि यह सीएम तय करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तोड़फोड़ के डर से कांग्रेस के 19 में से 16 विधायकों को तेलंगाना शिफ्ट कर दिया है।

कांग्रेस ने क्या कहा?

इस बीच बिहार में तोड़फोड़ से कांग्रेस विधायक ने इनकार किया है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव ने दावा किया कि कांग्रेस एकजुट, टूटेगी नहीं, अटकलें ना लगाएं। उन्होंने कहा कि जिधर भी जेडीयू जाती है उधर नंबर गेम पूरा हो जाता है। कांग्रेस के टूटने और नहीं टूटने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

  • Related Posts

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता…

    Continue reading
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    संसद की गृह मामलों की कमेटी बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    • By TN15
    • August 25, 2026
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    • By TN15
    • August 25, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    • By TN15
    • August 25, 2026
    संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    • By TN15
    • August 25, 2026
    ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 25, 2026
    अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?

    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज

    • By TN15
    • August 25, 2026
    CM सुक्खू का BJP पर हमला, ‘व्हाइट पेपर’ खोलेगा करप्शन के राज