झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

दिल्ली के जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन एक तरफ समाप्त हुआ तो दूसरी ओर झारखंड के रांची में अब प्रोटेस्ट शुरू हो गया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक (Paper Leak) और धांधली के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे के मंत्री दामोदर रावत ने झारखंड में हो रहे छात्र आंदेलन पर बुधवार को कहा, “देखिए पेपर लीक एक राष्ट्रीय समस्या है और सरकार इसको देख रही है. इस पर नया कानून भी आया है, उस कानून के तहत जो पेपर लीक वाला गिरोह है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बांकीपुर के रिजल्ट पर क्या बोले रावत?

दूसरी ओर मंत्री दामोदर रावत ने बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अब लोग अपना-अपना विचार रख रहे हैं, लेकिन मैं तो बांकीपुर की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसको स्वीकार करते हुए जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देना चाहता हूं।

सारी लाल ने भी उठाई आवाज

झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर भोजपुरी के एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने कहा, “हमारे झारखंड की सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शन नहीं हो रहा, बल्कि टूटते हुए सपनों की चीख सुनाई दे रही है. जिन बच्चों का हक था, उन्हें इंतजार और निराशा मिली. जब मेहनत हार जाए और अन्याय जीत जाए, तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरा समाज हारता है. अब सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, बल्कि न्याय और इंसानियत का है।

छात्रों की भूख हड़ताल शुरू

बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू होने वाला है। इससे पहले यहां दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ये पांचों प्रदर्शनकारी जेपीएससी, जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले मंगलवार रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठ गए और इसके साथ ही अनशन पर बैठे लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
इसी स्थान पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्य देवेंद्र नाथ महतो का धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा. पिछले 10 दिनों से दोनों समूह 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा रद्द करने तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में सुधार की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!