बिहार की भाभी जी का झारखंड पुलिस ने खोला राज

 काले कारोबार का सच जान कर आज भी रह जाएंगे दंग

 पटना/रांची। झारखंड की राजधानी रांची में धड़ल्ले से ब्राउन शुगर का काला कारोबार फल फूल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर इलाके से मुख्य सरगना कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हैया की ओर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है।
इस सूचना के बाद जिले के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सिटी एसपी राजकुमार मेहता को कार्रवाई करने के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। जिसके तहत कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टिम ने विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा। उनसे पूछताछ में ब्राउन शुगर के कारोबार का सरगना कन्हैया कुमार की पहचान हुई। इसके साथ हिमांशु ठाकुर और राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
इनके ड्रग्स पैडलर के पास से ब्राउन शुगर समेत चार मोबाइल फोन, एक बाइक और 2300 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। इनके द्वारा पुड़िया बनाकर ब्राउन शुगर की बिक्री राजधानी रांची के अलग-अलग स्थान पर की जाती थी।
वही रांची पुलिस को ब्राउन शुगर के कारोबार के पीछे के गैंग का भी पता चला है। पूछताछ में कन्हैया कुमार ने बताया कि सासाराम की भाभी जी से ब्राउन शुगर लेकर रांची आती हैं और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बिक्री की जाती थी। सुखदेव नगर के विद्यानगर, करम चौक, हरमू मैदान, अरगोड़ा, हिनू और रांची रेलवे स्टेशन के पास ब्राउन शुगर की बिक्री की जाती थी।
सरगना कन्हैया ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए अपने लड़कों को अलग-अलग स्थान पर रखता था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और लगातार पुलिस इस गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। वही सरगना कन्हैया कुमार की तलाश भी पुलिस को लंबे समय से थी और आखिरकार सही इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने उसे धारदबोचा है। वही ब्राउन शुगर के सरगना कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सिटी एसपी राजकुमार मेहता की तरफ से पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

    बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    • By TN15
    • July 8, 2026
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल!

    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    • By TN15
    • July 8, 2026
    नितिन गडकरी के एक्सप्रेस वे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

    इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप