Jharkhand Sahara Protest : निवेशक का आरोप – गुप्त रूप से अपने लोगों को भुगतान कर रहा सहारा प्रबंधन 

झारखंड के एक निवेशक ने द न्यूज़ 15 चैनल को लिखकर भेजा है कि वह चैनल को अवगत कराना चाहता है कि झारखंड जमशेदपुर रीजन में सहारा के जूनियर प्रोग्रामर मनोज कुमार का भुगतान जुलाई में हुआ है। इस निवेशक का कहना है कि एक ओर वे लोग  भुगतान लेने जाते हैं तो सहारा प्रबंधक बोलता है कि उनका सहारा सेबी का केस है और एंबार्गो लगा हुआ है। हम भुगतान नहीं कर सकते हैं और दूसरी तरफ ये लोग गुप्त रूप से अपने अपने स्टाफ को भुगतान करा रहे हैं, जिसका उन्होंने चैनल को प्रूफ भेजा है।
दरअसल द न्यूज 15 लगातार सहारा और दूसरी ठगी कंपनियों के खिलाफ भुगतान को लेकर देशभर में हो रहे आंदोलन को प्रमुखता से जहां पोर्टल पर प्रकाशित कर रहा है, वहीं चैनल पर दिखा रहा है।
द न्यूज 15 के निवेशकों की लड़ाई को तवज्जो देने से सहारा निवेशक द न्यूज 15 की ओर उम्मीदभरी नजरों से देखने लगे हैं। उनको लगने लगा है कि द न्यूज 15 उनकी आवाज बन रहा है। इसलिए निवेशक अपनी पीड़ा द न्यूज 15 से बता रहे हैं।
इस निवेशक ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जब भुगतान को लेकर झारखंड के बोकारो और रांची में 15 नवम्बर से लगातार आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन का नेतृत्व ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार कर रहे हैं। बोकारो में आश्वासन के बाद धरना सामाप्त कर दिया गया है पर रांची में प्रोटेस्ट जारी है।
  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार